दिलाई गई शपथ
रूपेश जैन/ अंशुल असाटी बक्सवाहा(छतरपुर)| छतरपुर एवं इसके साथ ही साथ नगर बक्सवाहा के इंदिरा गांधी वार्ड नंबर 12 में 18 वर्ष की आयु का शपथ समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में 18 वर्ष से अधिक आयु बाले मतदाताओं को शपथ दिलाने हेतु नोडल प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया 18 वर्ष से अधिक आयु बाले मतदाताओं के लिए लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था की पूर्ण शपथ लेते है हम अपने देश प्रदेश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को अनुरूप रखेगे स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए निर्भीक होकर धर्म बर्ग जाति समुदाय भाषा लिंग एवं अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदान करेंगे इस प्रकार की समझाइश दी गई यह कार्यक्रम अजुद्दी लाल अहिरवार बी ए के जनपद शिक्षा केन्द्र बक्सवाहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के द्वारा शपथ समारोह विधिवत संपन्न कराया गया कार्यक्रम में उपस्थितो ने बड़ी गंभीरता से ग्रहण किया कार्यक्रम में उपस्थित शशीप्रभा जैन,मथुरा रानी साहू,किरन सोनी,गीता चौरसिया,राकेश नामदेव,प्रभा तिवारी,महेंद्र सेन,नेहा साहू आदि रहे|