Translate

शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018

भीषण सड़क हादसा, पिता की मौत पुत्र की हालत गंभीर

भीषण सड़क हादसा,पिता की मौत पुत्र की हालत गंभीर 


 रुपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)| मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बकस्वाहा में शुक्रवार की सुबह एक कंटेनर ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी| 
 जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मोके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गम्भीर रुप से घायल हो गया। छतरपुर जिले की बकस्वाहा थाना पुलिस ने बताया कि जुझारपुरा गांव के पास दमोह रोड पर आज हुए भीषण हादसे में बाइक सवार एवं कंटेनर की टक्कर इतनी तेज थी कि  एक की मौके पर ही मौत हो गई|

हुई मौके पर मौत


 तो वहीं मोटरसाइकिल में सवार मंशाराम (63) वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पुत्र संतोष (32) गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
मृतक मंशाराम पुलिस विभाग का सेवानिवृत्त हवलदार था तथा ग्राम हीरानगर बावरी जिला टीकमगढ़ का निवासी था|पिता-पुत्र दोनों टीकमगढ़ से दमोह की तरफ जा रहे थे| जिसके पश्चात बक्सवाहा के जुझारपुरा ग्राम के पास स्टेट हाईवे 37 पर हुआ यह भीषण दर्दनाक हादसा| 
इसके बाद पुलिस ने मार्ग कायम कर विवेचना शुरू कर अज्ञात कंटेनर चालक की तलाश शुरू कर दी है|

दिखाई खास मानवता

तो वहीं भीषण दर्दनाक हादसे की दौरान मौके पर पहुंची पुलिस 
बक्सवाहा थाना प्रभारी राम नाथ तिवारी ने स्वयं ही अपने हाथों से मोटरसाइकिल सवार घायलों को डायल 100 गाड़ी में बिठाकर अस्पताल पहुंचाया|