विश्व में प्रथम बार 1025 मंडलीय सिध्द चक्र महा मंडल विधान का आयोजन।
झारखंड| गिरडीह जिले की पावन धरा शास्वत भूमि श्री सम्मेद शिखर जी में चल रहा है 1025 महामंडलीय सिध्द चक्र महामंडल विधान। अनेकांत जैन ने जानकारी देते हुये बताया कि सिध्दचक्र महामण्डल विधान का आयोजन आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य मे 15 नवंबर से 24 नवंबर 2018 तक आयोजित किया जा रहा है । विधान में पूरे विश्व से बड़ी संख्या मे धर्मप्रेमी एवं भक्तगण पधारकर धर्मलाभ अर्जित कर रहे है।
