Translate

शनिवार, 24 नवंबर 2018

शासकीय नवीन महाविद्यालय की कार्यप्रणाली से छात्र-छात्राये परेशान।


महाविद्यालय बकस्वाहा मे साफ तौर पर दिखाई दे रहा है मनमाना रवैया....

रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)| शासन प्रशासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में छात्र हित में विभिन्न प्रकार की तमाम योजनाओं के माध्यम से एक तरफ लाभकारी योजना चलाई जा रही हैं वहीं दूसरी ओर शासकीय नवीन महाविद्यालय में शासन की योजनाओं को हकीकत बयां करती हुई तस्वीरे नजर आ रही हैं।
 महाविद्यालय के प्राचार्य बक्सवाहा में जहां पर अस्थाई रूप से प्राचार्य आते हैं तो उनके अलावा एक पद पर बाबू नृपत सिंह पदस्थ हैं नवीन महाविद्यालय में जब बुंदेलखंड प्रेजेंट न्यूज़ की टीम निरीक्षण करने पहुंची तो कुछ छात्र-छात्राओं ने अपनी परेशानी बयां करते हुए बताया कि अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति पोर्टल पर भरे गए फॉर्म की आखिरी तारीख 25 नवंबर है। लेकिन 25 तारीख को रविवार है तो 24 तारीख लास्ट तारीख है।

 जब हमारी टीम ने महाविद्यालय की पड़ताल की तो पाया गया कि लगभग समय 2 बजे तक आपिस के कपाट नहीं खुले तो वहीं दूसरी ओर प्राचार्य रूम की भी कुर्सी खाली पड़ी मिली।
 इसके वाद वहां पर बैठे छात्र-छात्राओं की मुख्य परेशानी का कारण जाना तो अपनी परेशानी का एक और कारण यह भी बताया कि हम लोग महाविद्यालय में सुबह 10:00 बजे से बाबूजी के इंतजार में बैठे हुए हैं जिससे हम अपना फार्म उन्हे जमा कर सके लेकिन 2:00 बजे तक बाबूजी के ना आने पर जब हमारे दूवारा उनसे फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया फिर इसके बाद कॉलेज के हेड प्राचार्य कोरी जी से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनके द्वारा सिर्फ एक ही जवाब मिला कि मैं उनसे बात करता हूं।

☆  इनका कहना है कि...

 शासकीय नवीन महाविद्यालय बक्सवाहा में प्राचार्य है नहीं एक बाबू पदस्थ हैं बाबू कॉलेज में क्यों नहीं आए इस संबंध में उनसे बात करके पता करता हूं और जिन छात्र छात्राओं के अल्पसंख्यक के फार्म जमा नहीं हो पाए हैं उनके 26 तारीख को जमा किए जाएंगे।

  एल.एल.कोरी (प्राचार्य,महाराजा कॉलेज छतरपुर)

 
















☆ खबरों एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क- (रूपेश जैन 7247230761),(कृष्ण कांत दुबे छतरपुर 9575434026)