Translate

शनिवार, 24 नवंबर 2018

पीएम नरेंद्र मोदी ने छतरपुर मे की जनसभा


  बदलाव न तो राजा लाए, न महाराजा, बदलाव तो शिवराज लाए है : नरेन्द्र मोदी

 (छतरपुर)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छतरपुर में चुनावी सभा की। उन्होंने कहा कि चुनाव के आखिरी दौर में हम प्रवेश कर रहे हैं, जैसे-जैसे आखिरी दौर निकट आ रहा है, भाजपा का उत्साह और कांग्रेस के खेमे में बैचेनी बढ़ रही है। अब वहां सरकार बनाने का सपना नहीं है।
वहां कौन किसकी जमानत बचाएगा? ये चिंता का विषय है। उन्होंने कहा- "मध्यप्रदेश की जनता राज्य में आए बदलाव की साक्षी है और ये बदलाव न तो राजा लाए हैं, न ही महाराजा लाए हैं, ये बदलाव तो शिवराज लाए हैं।
 नरेंद्र मोदी ने कहा कि झूठे और खोखले वादों पर विश्वास न करें, सरकार काम करने वाली ही चुनें। विकास का साथ दें, भाजपा को वोट दें। इसकी वजह कि हमने दिल्ली में सरकार बनने के बाद मध्यप्रदेश की 14 बड़ी सिंचाई योजनाएं निकालीं और अब लाखों हेक्टेयर में पानी पहुंच रहा है। हमने 10 योजनाओं को पूरा करके डेढ़ लाख हेक्टेयर पर पानी पहुंचाने का काम किया है।













☆ खबरों एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क- (7247230761)