Translate

बुधवार, 14 नवंबर 2018

जब भूख लगी तो गांव वालों से खाने के लिए मांग ली चार रोटियां

जब भूख लगी तो गांव वालों से खाने के लिए मांग ली चार रोटियां

 राजनगर में भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटैरिया की सादगी और सहजता से प्रभावित हो रहे लोग



कृष्णकांत दुबे खजुराहो(छतरपुर)|  भारतीय जनता पार्टी ने राजनगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के जिस जमीनी और समर्पित कार्यकर्ता को टिकट दिया है, उसकी सादगी और सहजता देखकर राजनगर क्षेत्र का हर नागरिक प्रभावित हो रहा है। दो दिन पहले क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान अरविंद पटैरिया कदवां गांव में गए थे। वहां पर जब वे जनसंपर्क कर रहे थे, तभी उन्हें शाम करीब 4 बजे तेज भूख ने सताया। सुबह से एक कप चाय पीकर निकले अरविंद को जब भूख सहन नहीं हुई तो उन्होंने करीब 200 लोगों की भीड़ के बीच गांव में ही जनसंपर्क रोका और एक घर में जाकर कहा कि भूख लगी है, चार रोटी खाने को हो तो दे दो। इतना सुनते ही गांव के कई घर के लोग अरविंद के लिए रोटियां लेकर आ गए। गांव में ही चबूतरे पर बैठकर पहले उन्होंने भोजन किया, इसके बाद आगे जनसंपर्क किया। जमीन से जुड़ा ऐसा नेता पहली बार लोगों ने देखा, जिसके लिए न क्षेत्र की जनता ही परिवार बन गई है। क्षेत्र लोग मानने लगे हैं कि अगर ऐसा विधायक उन्हें 10 साल पहले मिला होता तो शायद आज राजनगर क्षेत्र को यह पिछड़ापन नहीं भुगतना पड़ता|










☆  खबरों एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क- (रूपेश जैन 7247230761),(कृष्ण कांत दुबे छतरपुर 9575434026)