विश्वविख्यात जैन तीर्थ नैनागिरि का वार्षिक मेला 20 से ।
बेदी शुद्धि , शिलान्यास और होगा कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण ....
सिद्धक्षेत्र नैनागिरि की ट्रस्ट कमेटी के उप मंत्री राजेश रागी ने बताया कि प्रकृति के सुरम्य उपहारों से अलंकृत बुंदेलखंड की साधना एवं शौर्य भूमि पर स्थित भगवान पार्श्वनाथ के पावन चरणों से पवित्र और भगवान पार्श्वनाथ की कल्याणकारी दिव्य देशना से गुंजित व भगवान नेमिनाथ के काल से विश्रुत श्री सिद्धक्षेत्र नैनागिरि की पावन भूमि पर वार्षिक मेला संपन्न होने जा रहा है ।
जिसमें 20 दिसंबर गुरुवार को प्रातः ध्वजारोहण, याग मंडल विधान के साथ प्रारंभ होगा और दोपहर में श्री आर्यिका माता जी के मंगल प्रवचन होंगे ।
21 दिसंबर शुक्रवार को प्रातः आर्यिका संघ के मंगल प्रवचन, पार्श्वनाथ मंदिर नंबर 44 में वेदी शिलान्यास होगा ।
दोपहर 3:00 बजे से सिद्धक्षेत्र की प्रबंध समिति व सायं 5:00 बजे से न्यासी मंडल (ट्रस्ट कमेटी) की बैठक मे क्षेत्र की गतिविधियों व विकास कार्यों के संबंध में आवश्यक चर्चाएं होगी ।
मेला के अंतिम दिवस 22 दिसंबर शनिवार को प्रातः भगवान पार्श्वनाथ का महामस्तकाभिषेक , सिद्ध मंदिर में स्थित चार वेदिकायो की भूमि शुद्धि एवं शिलान्यास , दोपहर 12:00 बजे से रथयात्रा और पर्वतराज पर संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के संयम स्वर्ण वर्ष के अवसर पर सुप्रसिद्ध बैनाडा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज आगरा द्वारा निर्मित समुन्नत संयम कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण , जलविहार, आर्यिका माता जी के मंगल प्रवचन के साथ समापन होगा ।
इस समारोह में विधि विधान के कार्य प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी जय कुमार निशांत भैया जी टीकमगढ़ का निर्देशन एवं अखिलेश जैन अखिल एंड पार्टी बकस्वाहा का संगीत होगा ।
ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश जैन आईएएस, प्रबंध समिति अध्यक्ष झलकन लाल लोहिया , मंत्री दामोदर सेठ, संयुक्त मंत्री मोतीलाल सांधेलिया ने इस अवसर पर पधारने की अपील की है ।