Translate

शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018

बुन्देलखण्ड की इस धरा पर होगा रंगरंग कार्यक्रम।

सुनहरे सुरतालों से सजेगी नये बर्ष की संध्या ....

भगवान पार्श्वनाथ का होगा महा मस्तकाभिषेक ....


रूपेश जैन बकस्वाहा(छतरपुर)|बुन्देलखण्ड के प्रसिद्ध जैन सिद्धक्षेत्र नैनागिर (रेशंदीगिरी)  में क्षेत्रीय युवा मंडल के तत्वाधान में विशाल भजन संध्या एवं भगवान पार्श्वनाथ का मस्तकाभिषेक कार्यक्रम नये बर्ष की पावन वेला में आयोजित हो रहा है।
 जिसमें भजन सम्राट अवशेष जैन जबलपुर अपनें सुरतालों के माध्यम से नये बर्ष की संध्या को मधुरमय बनायेंगे। एवं नये बर्ष के शुभारंभ अवसर पर हजारों भक्त मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक करके नये बर्ष में प्रगति की कामना करेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक अमित(सुनील) जैन बम्हौरी नें जानकारी देते हुये बताया कि यह कार्यक्रम क्षेत्रीय युवा मंडल के तत्वाधान में आयोजित हो रहा है जिसमें बम्हौरी, बक्सवाहा,शाहगढ,दलपतपुर,खड़ेरी, बंडा, रजपुरा,सुनवाहा,मझगुँवा,हीरापुर,निवार,वीला,रुरावन,रामटौरिया,बाजना,केरवना एवं बटियागढ,जैन समाज कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सतत प्रयासरत् है।
कार्यक्रम के संयोजक मंडल नें बताया कि नैनागिरी में आयोजित भजन संध्या में क्षेत्रीय विधायक कुँवर प्रद्युम्न सिंह जी,सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन जी,दमोह विधायक श्री राहुल सिंह जी,बंडा विधायक श्री तरबर सिंह जी ,पूर्व दमोह सांसद श्री शिवराज भैया जी एवं श्री चित्तर सिंह जी मुड़ारी भी कार्यक्रम में पधार कर भजन संध्या की शोभा बड़ायेंगे।









☆ खबरो एवं विज्ञापन के लिए संम्पर्क करे। (9575434026,7247230761)