Translate

सोमवार, 31 दिसंबर 2018

आभार प्रकट करने बाद भ्रष्ट अधिकारियो व कर्मचारियो को दी नसीहत।

बकस्वाहा मे भी निकाली गई जन आभार यात्रा......


  रूपेश जैन बकस्वाहा(छतरपुर)|  विधानसभा चुनाव में जीते कांग्रेस प्रत्याशी प्रदुम्न सिंह का क्षेत्र मे जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस विधायक प्रदुम्न सिंह का स्वागत पहले बड़ामलहरा,घुवारा एवं इसके रविवार को बकस्वाहा मे किया गया।
 जहाँ पर स्वागत के बाद एक विशाल आभार यात्रा निकाली गई जो ब्लाॅक कांग्रेस कार्यालय से प्रारम्भ होकर कन्या हाईस्कूल प्रांगण मे अतिथि शिक्षकों ने स्वागत किया इसके बाद नगर के मुख्य मार्गो बस स्टैण्ड बडा बजार बुधवारा बजार एवं पुराना बस स्टैण्ड होते हुये तहसील परिसर मे खत्म हुई।
जहाँ पर एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। जिसमे ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील बन्ना ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा ये किसानो की सरकार है और कांग्रेस पाटी जनता के साथ खडी है आपकी परेशानी हमारी परेशानी है उन्होंने पार्टी की जीत पर सभी का आभार प्रगट किया ।
 कांग्रेस विधायक प्रदुम्न सिंह ने अपने भाषणो मे सबसे पहले जन आभार व्यकत किया और सभी कर्मचारीयो को नसीहत देकर अपने तीखे तेवर अपनाते हुये कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी प्रकार से वर्दाश्त नही किया जायेगा। और कहा कि ग्यारह तारीख से पहले बने पुलिस प्रकरण की उचित जांच कराकर झूठा साबित होने पर खत्म किया जायेगा। एवं प्रमुख तौर पर विधायक जन सहयोग के लिये प्रत्येक माह मे एक दिन बडामलहरा,घुवारा व बकस्वाहा के तहसील परिसर पर किसी भी प्रकार की जन समस्याओ को सुनकर उसके निराकरण के लिये कार्य किया जायेगा।
 कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुनील बन्ना,वीरेंद्र जैन , राजेश रागी, हरवल सिह , युवक काँग्रस के संजय दुवे,सुरेन्द्र प्रजापति, बलभद्र राय , एन एस यू आई के अशीष चौरसिया, रत्नेश रागी, बडा मलहरा के शील डेवडिया , आनंद सिह, नगर पलिका अध्यक्ष बडामलहरा सहित बड़ी संख्या मे मौजूद रहे।
 एवं इसके अलावा कार्यक्रम स्थल भी पूरे कार्यक्रम मे क्षेत्रीय जनता से खचा-खच भरा रहा।









☆ खबरो एवं विज्ञापन के लिए संम्पर्क करे। (9575434026,7247230761)