Translate

गुरुवार, 10 जनवरी 2019

जिले में बढ़ रही चोरी व लूट की विभिन्न वारदातें।

पेट्रोल पम्प पर हुई लूट की वारदात....


रुपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)। पिछले दिनों दरगुवां के जैन मंदिर में हुई चोरी की घटना के बाद अब बक्सवाहा में लूट की एक बड़ी वारदात का मामला सामने आया है।
 जहां पर बुधवार की रात करीब 8:00 बजे नगर से सटे बुंदेलखंड महाविद्यालय के सामने है ESSER पेट्रोल पंम्प पर एक चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। जिसमें तकरीबन ₹200000 की लूट का मामला सामने आया है।
 वही पेट्रोल पंप पर दो कर्मचारी राजेश यादव व हरिचन्द्र यादव तैनात थे अज्ञात चोरों द्वारा कर्मचारियो आंखों में मिर्ची का पाउडर फेंक कर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।
इसके बाद जब पेट्रोल पंम्प संचालक द्वारा पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई तो पुलिस ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए की जांच की तो इसकी प्राथमिक जांच में सामने पाया कि अचानक से पम्प की लाईट बन्द होना किसी संबंन्धित व्यक्ति का ही हाथ हो सकता है।

इनका कहना है कि...

झूठ है, कर्मचारियों का ही हाथ हो सकता है क्योंकि जब सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो कोई असामाजिक तत्व लूट के उद्देश्य से वहां नहीं आए।
अतः इसमें कर्मचारियों की मिलीभगत कर षड्यंत्र रचा गया है।

रामनाथ तिवारी ,(थाना प्रभारी बक्सवाहा)