बढते अपराधो को लेकर चौकी प्रभारी ने ली बैठक।
संवाददाता जागेश्वर यादव की रिपोर्ट....
खजुराहो(छतरपुर)| खजुराहो के बमीठा थाना अंतर्गत चंद्र नगर चौकी प्रभारी ने गुरुवार को बुद्धिजीवी वर्ग एवं क्षेत्रीय सरपंचों व पत्रकारों को चौकी परिसर के पास आमंत्रित कर एक बैठक की।
जिसमें चौकी प्रभारी श्री अरुण कुमार शर्मा ने बुद्धिजीवी वर्ग से वार्तालाप में मुख्य तौर पर कहा कि हमें बढ़ते हुए अपराधों पर काबू पाना है जिसकी रोकथाम के लिए जन सहयोग के अलावा आप सभी की भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है।
अतः उन्होने अपील करते हुये कहा कि आप सभी इसे कम करने के लिये भी आम जन को जागरूक करने का प्रयास कीजिये।
क्योकि बढते अपराधो की इस कड़ी मे अगर हम अपराधो पर पूर्णतः काबू नही पा सकते है तो हम कही इसके प्रति जागरूक होकर इसे कम तो कर ही सकते है।
