विश्व योग दिवस से विशाल कार्यक्रम का आयोजन।
करो योग मिटाओ रोग...
संवाददाता जागेश्वर यादव की रिपोर्ट...
खजुराहो (छतरपुर)। दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र प्रबंध समिति स्वर्णोदय तीर्थ न्यास खजुराहो के द्वारा 12 जनवरी से 15 जनवरी तक अहिंसा योग ध्यान साधना शिविर का आयोजन योगाचार्य डॉक्टर नवीन जैन जबलपुर वालों की तरफ से आयोजित किया जा रहा है।स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस से शुभारंभ होने वाला यह ध्यान योग शिविर के माध्यम से मोटापा, तनाव, कब्ज, एसिडिटी ,गैस, उच्च एवं निम्न रक्तचाप ,मधुमेह, सर दर्द ,रक्त की कमी, माइग्रेन, घुटने का दर्द ,आदि सभी प्रकार के शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं के समाधान के साथ - साथ वर्तमान जीवन को तनाव मुक्त रखने एवं खुश रहने की कला योगाचार्य डॉक्टर नवीन जैन द्वारा अनवरत प्रतिदिन 15 जनवरी थल सेना दिवस तक कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा।
विदित योगाचार्य डॉक्टर नवीन जैन जिन्होंने अपनी ध्यान साधना शिविर के माध्यम से चतुर्मास में महाराज श्री विद्यासागर जी महाराज को भी काफी प्रभावित किया था।
इस आयोजन में विनोद जैन रमेश जैन मुकेश जैन राजू सेठ मूलचंद जैन एवं राकेश जैन ने अधिक से अधिक लोगों के उपस्थित होने की अपील की है।
