Translate

शुक्रवार, 11 जनवरी 2019

खेल खेलने से प्रतिभा में निखार आता है: गोलू यादव।



संवाददाता जागेश्वर यादव की रिपोर्ट...

खजुराहो(छतरपुर)। राजनगर जनपद के ग्राम खजवा में बजरंग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
 इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बसपा नेता विनोद पटेल और भाजपा नेता नांद सरपंच और जन प्रिय नेता नितेश उर्फ गोलू यादव उपस्थित हुए ,अतिथियों ने  टूर्नामेंट का उदघाटन किया।
 खिलाड़ियों से परिचय लिया,इस अवसर पर  युवाओं के लाडले और हर सुख दुख में मदद   करने वाले गोलू यादव,ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेल खेलने से प्रतिभा बाहर निकल कर आती है और उनमें निखार होता है। और मैं ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं को खेल के लिये प्रेरित करुगा।
 इस दौरान अप्पू पटेल,गोवर्धन, हल्के सरपंच सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।