Translate

गुरुवार, 10 जनवरी 2019

बड़े पैमाने पर हो रहा अवैध उत्खनन।


एक भी खदान का नही है ठेका...

सांठ-गांठ से चलता दिखाई पढ़ रहा उत्खनन...

संवाददाता बिंद्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट....


घुवारा(छतरपुर)। पूरे क्षेत्र के लिए जीबनदायनी कही जाने धसान नदी का अस्तित्व खतरे मे दिखाई देने लगा है क्योकि रेत माफियो की आँखे जीवनदायिनी नदियो पर लग गई है और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर नजर तक नही डाल रहे है इससे इसे साफ तौर पर रेतमाफियो से मिलीभगत या अनदेखी कहा जाये स्थानीय अधिकारियो की कार्यवाही न करने के कारण रेतमाफिया रेत का परिबहन करते हुये नजर आते है। और साथ अगर कोई स्थानीय पुलिस को जानकारी भी देता है तो मौके पर आना उचित नही समझते है।
तहसील घुवारा से 8.6 कि.मी दूरी से धसान नदी निकली हुई है जो कफी बडी होने के कारण इसमे पर्याप्त मात्रा मे रेत का भंडार है लेकिन खनिज बिभाग द्वारा एक भी खदान का ठेका नही दिया गया।
 क्योकि खनिज विभाग मे इंस्पेक्टर सहित कर्मचारियो की भारी कमी है जिसके चलते जीवनदायिनी कही जानी बाली नदियो का अस्तत्ब खत्म न हो जाये जिसके लिए स्थानीय तौर पर राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि अबैध तरीके से हो परिवहन को रोका जाये लेकिन राजस्व विभाग के अधिकारियो पर मुख्यालय पर रूकने की फुर्सत नही है तो बही पुलिस टैक्टरो बालो से माह की इंट्री लेकर खुलेआम दिन दहाडे अबैध रेत का परिबहन करवा रही है।

इन गाँबो के पास से हो रहा जम कर उत्खनन..

तहसील क्षेत्र के 15 कि.मी की दूरी मे कुटोरा, सोरखी, भौयरा, कुडेला,नदीखेरा  जैसे एक दर्जन गाँव  से धसान नदी निकली हुई जहाँ से रेतमाफिया बेखौप तरीके से हाईबे रोड पर भी रेत का परिबहन करते नजर आते है

नगर की जनता बोली तहसीलदार नही रहते मुख्यालय पर...

नगर की जनता का साफ तौर पर कहना है कि क्षेत्र के मुखिया तहसीलदार को अपने मुख्यालय पर न रहने के कारण पुलिस चौकी प्रभारी हर माह पैसे लेकर रेत का परिवहन करवा रहे है जिसका खामयाजा हम सभी क्षेत्रबासी को भुगतना पडेगा अगर चौकी प्रभारी ने अपना रबैया नही सुधारा तो हम सभी नगरबासी चोकी प्रभारी की एसपी महोदय से शिकायत करेगे।

इनका कहना है कि....


जब इस सबंध मे भगवा थाना प्रभारी एसएन भगत से बात की तो उनका कहना है कि मै चौकी प्रभारी से बात करता हूँ।

एस एन भगत (थाना प्रभारी भगवां)


जब पुलिस कप्तान बिनीत खन्ना से बात की तो उनका कहना है अगर किसी प्रकार कोई लापरबाही की तो संबंधी के ऊपर उचित कार्यबाही की जायेगी।

बिनीत खन्ना (एसपी छतरपुर)