Translate

शनिवार, 12 जनवरी 2019

नगर मे खुलेआम चल रहा सट्टा जुआ जानकारी के बाद भी पुलिस नही कर रही कार्यबाही।


संवाददाता बिंद्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट...

घुवारा(छतरपुर)। इन दिनो नगर मे खुलेआम सट्टा,जुआ खेलना लोगो के लिए आम बात हो गई है और ये सब जानकारी पुलिस को होने के बाद भी कार्यबाही नही करते आखिरकार क्यो कार्यबाही नही हो करते ये सब नगर मे चर्चा का बिषय का बना हुआ है।
 कि नगर के जानेमाने जगहो पर खुलेआम सट्टा खिलाया जा रहा है उसके बाद कोई कार्यबाही नही देखने को मिल रही है जिससे नगर के लोगो मे स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ काफी रोस बियाप्त है लोगो का कहना है कि नगर मे जैसे ही चोकी की कमान एसआई दीपक यादव ने  सभाली थी तो उनकी युबा अबस्था को देखकर लोगो मे खुशी की लहर दोड गई थी कि नगर मे जुआ सट्टा पर लगाम लग जायेगी जिसपर चौकी प्रभारी ने नगर मे ताबतोड कार्यबाही करते हुये मे अबैध धंधे करने बालो मे दहस्त का माहौल भर दिया।
 लेकिन उसके कुछ दिन बाद से कार्यबाहियो पर ग्रहण सा लग गया जिससे नगर बासियो का कहना है कि पुलिस के हप्ते तक ही कार्यबाहिया सीमित थी।
     उसके बाद नही जिससे आज खुलेआम जुआ सट्टा चल रहा है जिससे आज नगर मे अराजकता का महोल दिनप्रति बढता जा रहा है पढने की उम्र मे नवयुबको ने सट्टे के चार्ट व ताश के पत्ते लेना शुरू कर दिये है जिम्मेदारी निभाने बाले अधिकारी अपनी जेबे भरने मे लगे हुये है।

पुलिस ने पकडा जुआ,लेन देन कर छोडा


सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है नगर के किले पर लम्बे समय से जुआ चल रहा जिसपर पुलिस दूबारा गुरूबार की दोपहर करीब एक बजे किले को घेराबंदी कर जुआ फड पर छापा मारा जिसपर पुलिस पूर्ण रूप से कामयाब नही हो पाई क्योकि पुलिस के पहुंचते ही जुआरी तितर बितर हो गये और एक दो ही जुआडी पुलिस के हत्थे लगे।
 लेकिन कहा यह भी जा रह है कि चौकी प्रभारी ने उनसे साटगाठ करके उनको छोड दिया ।
जब इस सबंध मे हमारे द्वारा चौकी प्रभारी जी से बात की तो फोन को तुरंत काट दिया गया।