ओवरलोड वाहन दे रहे है दुर्घटनाओं को दावत।
यात्री वाहन भी कर रहे है जमकर ओवर लोडिंग...
संवाददाता बिंद्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट...
घुवारा(छतरपुर)। तहसील घुवारा से लगभग 56 गाँब जुडे हुये है।जहाँ के निबासित लोग अपने छोटे बडे कामो को अधिकांश घुवारा से पूरा करते है जो मैजिक व टैक्सियो के द्वारा आते जाते है साथ ही यह सुबिधा लोगो के लिए एक ओर अच्छी दिखाई देती है लेकिन दूसरी ओर यह सुबिधा लोगो को हमेशा मौत को दाबत देते हुये खडी रहती है।
क्योकि शासन ने बाहनो मे बैठने के लिए सीट व उसमे सबारियो को निर्धारित किया गया लेकिन ये मैजिक व टैक्सियाँ दुहरे लाभ कमाने के चक्कर मे सबारियो को भूसे की तरह बैठाते है जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है साथ ही कई बार ओबरलोड होने के कारण कई टैक्सिया पलट गई है।
जिसमे कई लोग बिकलागं हो गये है और कई लोग मौत को गले लगा चुके है लेकिन उसके बाद भी पुलिस प्रशासन कुभंकर्णी भरी नीद से नही जाग रहा है कई बार लोगो ने पुलिस प्रशासन को अवगत कराया उसके बाद भी किसी प्रकार कोई कार्यबाही नही की जा रही है जिससे चौकी प्रभारी की कार्यशैली संदिग्ध के मामले मे दिखाई देने लगी है कि जब नगर से करीब 100 मैजिक व टैक्सी बिना परमिट बिना फिटनिश के चौकी के सामने से ही खुलेआम गुजर रही है और किसी प्रकार कोई कार्यबाही नही हो रही चो साफ तौर पर कहा जा सकता है कि बिना चौकी प्रभारी की परमीशन के कैसे चलती होगी बही इस सबंध मे जब पडताल गई तो नाम न छापते हुये एक टैक्सी बाले ने बताया कि हम सभी बाहन बाले सुबिधा शुल्क देते है इससे आज स्थानीय पुलिस प्रशासन की जगह जगह चर्चा का बिषय बना हुआ।