भक्तामर एवं भव्य विधान का हुआ आयोजन।
रूपेश जैन बकस्वाहा(छतरपुर)। नगर बक्सवाहा के श्री दिगम्बर जैन मंदिर में परम पूज्य आचार्य श्री 108 आर्जव सागर ससंघ सहित विराजमान है।
इन दिनो आचार्य श्री की पावन श्रृंखला चल रही है। इसी श्रृंखला के अवसर पर गुरूवार को आचार्य श्री के परम सानिध्य में प्रात: काल श्री भाक्तम्बर एवं महामंडल विधान का आयोजन हरिश्चंद जैन रोहित जैन राहुल जैन निमानी परिवार की ओर से रखा गया।
जिसमें बड़ी संख्या में श्रृद्घालु साम्मिलत हुये।
इन दिनो नगर में आचार्य श्री आर्जव सागर महाराज के ससंघ विराजमान है एवं उनके प्रवचनों के कारण नगर का वातावरण श्रध्दा एवं भक्तिमय बना हुआ है।
इसके अलावा आचर्य श्री के प्रवचन सुनने प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में श्रृद्घालु जैन मंदिर पहुंच रहे है आचार्य श्री के दर्शन करने का लिये व आशीर्वाद प्राप्त करने के लिये दूर-दूर से श्रृद्घालुगण भी उपस्थित हो रहे है।
