Translate

रविवार, 13 जनवरी 2019

 युवक ने फांसी पर झूलकर गबाई जान।


परिजनो ने हत्या के लगाये आरोप...

संवाददाता बिंद्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट...

घुवारा(छतरपुर)।  बमनौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम स्वारा मे एक 21 बर्षीय युवक ने फांसी के फन्दे पर झूलकर जान गवा दी है।
जानकारी के मुताबिक बताया गया कि बमनौरा थाना के ग्राम स्वारा मे रात्री मे भरत अहिरवार ने चिपकयाॅ हार मे चिरोल के पेड झूलकर जान दे दी है।
 फिलहाल फाँसी लगाने का कारण गाँव के कुछ लोगो के द्वारा आपसी विवाद बताया जा रहा है जिसकी शिकायत थाने मे पहले से दर्ज है।
 मृतक की माँ जानकी ने अपने ब्यानो मे बताया कि दो दिन पहले गाँव के बालू अहिरवार،तेजी،तुलसी ने हम लोगो के साथ मारपीट की थी। जिसकी रिपोट थाने मे दर्ज कराई थी उसी दिन से मेरा लडका लापता है जिस पर खोजबीन करने पर भरत चिपकया हार मे पेड पर लटका मिला परिजनो ने पुलिस को सूचना दी जिससे पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को फंदे से नीचे उतार कर पंचनामा  शव को पीएम हेतु बडामलहरा भेज दिया।

इनका कहना है कि...

परिजनो के द्वारा लगाये गये हत्या के आरोप पर थाना प्रभारी उपाध्याय जी का कहना है कि दोनो के बीच मारपीट का मामला दर्ज हुआ था भरत ने फाँसी लगाई या किसी ने उसकी हत्या की इसकी उचित जाँच की जायेगी।