बैठक का हुआ आयोजन।
लगभग हजार की संख्या मे एकत्रित हुई रसोईयां।
बडामलहरा(छतरपुर)। रविवार के दिन बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र की समस्त माध्यमिक शाला स्कूल में खाना बनाने वाली रसोईया हजार की संख्या में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले बड़ा मलहरा के रामबाग मंदिर में एकत्रित हुई जहां पर बैठक का आयोजन किया गया।विगत समय से परेशानी झेल रही रसोइयों की इस बैठक में विभिन्न निर्णय लिये गये जिनमे कलेक्टर की अनुशंसा पर पार्ट टाइम वेतन दिया जाए एवं रसोइयों का नियमितीकरण किया जाए तथा जिन छात्र छात्राओं की संख्या कम होने से स्कूलों से जिन रसोइयों को निकाला गया है उन्हें फिर से पदस्थ किया जाए सहित कई और अन्य निर्णय लिए गए।
बैठक की इस अवसर पर रसोईया संघ के जिला अध्यक्ष सुषमा जैन भारतीय मजदूर संघ ब्लॉक अध्यक्ष विवेक जैन सचिव अखिलेश बिल्थरे मनीष ठाकुर एवं इसके बावजूद रसोइयों में प्रमुख तौर पर भारती राय ममता लोधी वेवी जैन विनिता अठ्या लक्ष्मी यादव सहित बडी संख्या मे रसोईयां मौजूद रही।
जिनका मुख्य तौर पर कहना था कि अगर आगामी समय मे मांगो का निराकरण नही किया गया तो समस्त रसोईया , माननीय मुख्यमंत्री म.प्र. शासन को ज्ञापन देने के लिये भोपाल जायेगी।
