Translate

बुधवार, 6 फ़रवरी 2019

किसानों ने सौंपा ज्ञापन।


गरीब किसानों के साथ हो रहा अन्याय।

 तहसीलदार के माध्यम से दिया गया ज्ञापन। 


रूपेश जैन बकस्वाहा(छतरपुर)।  बकस्वाहा क्षेत्र में गरीब किसानों के साथ हो रहे भ्रष्टाचार अन्याय अनियमितताएं और शोषण के विरोध में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने कलेक्टर महोदय को तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।समाजसेवी मनीष जैन के नेतृत्व में बकस्वाहा क्षेत्र के किसानों ने ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र में उड़द खरीदी में किसानों के साथ छलावा हुआ है जितनी उड़द किसानों ने तोल कर मंडी में जमा की है उसमें भ्रष्टाचार हुआ है और किसानों के साथ 1 क्विंटल में 1 किलो से लेकर 4 किलो तक की कटौती की गई है। जबकि किसानों ने पूरा माल छानकर व ग्रेडिंग करके साफ माल डलवाया था।
उसके बाद भी किसानों से उड़द की कटौती कर ली गई है। एवं कर्ज माफी में कई किसानों के साथ धोखा हुआ है जिन किसानों ने कभी रण नहीं लिया उनके नाम पर लाखों रुपए किरण सूची में मौजूद है।
बकस्वाहा क्षेत्र में बीड़ी श्रमिकों की पात्रता पर्ची नहीं मिली है और उन्हें खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। करीब 2 साल से बकस्वाहा क्षेत्र में यह पोर्टल बंद है इससे बड़ी दुर्दशा क्षेत्र की क्या हो सकती है। कि 2 साल से पोर्टल बंद होने के बाद भी अधिकारी कुंभकरण निद्रा में सो रहे हैं।
किसानों ने बताया कि हमारे क्षेत्र के लोगों को खसरा नक्शा आदि में सुधार हेतु बिजावर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय जाना पड़ता है। जो यहां से 80 किलोमीटर दूर है अतः सप्ताह में 2 दिन बकस्वाहा में एसडीएम लिंक को चालू की जाए। ताकि गरीब किसानों को इसका लाभ मिल सके इसके साथ ही वन्य प्राणियों द्वारा किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। और उनका सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए बकस्वाहा नगर परिषद के अंतर्गत नाली निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार और नेताओं के साथ ही प्रधानमंत्री आवास में हुई अनियमितताओं की जांच की जावे।
 इन सभी ज्वलंत मुद्दों को लेकर क्षेत्र के किसानों ने ज्ञापन सौंपा है किसानों ने यह भी कहा कि हम पूर्व में 17 जनवरी को भी ज्ञापन दे चुके थे। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों की और किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते हैं। इससे किसानों में खासा आक्रोश है किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 10 फरवरी तक हमारी किसानों का निराकरण नहीं होता है। तो हम सभी क्षेत्र के किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
 ज्ञापन सौंपने वालों में गोपाल सिंह लोधी नन्हे भाई लोधी नन्हे सिंह गढ़ीसेमरा मनोज ओझा महेश जैन अहिबरन सिंह गोपाल सिंह जिमीदार गोपाल सिंह जुझारपुरा कल्याण सिंह किशनपुरा गज्जू साहू हल्लू साहू पार्षद सुदामा साहू शाहिद सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

इनका कहना है कि.....

किसानों ने आज ज्ञापन दिया है ज्ञापन में कुछ मांगों का निराकरण तुरंत ही कर दिया गया है। इनमें सीओ को बुलाकर बीड़ी श्रमिकों के पात्रता पर्ची के पंजीयन करने के निर्देश दिए गए हैं इस मसीह ने 7 दिन का समय मांगा है। इसके साथ ही किसानों की फसलों की वन्य प्राणियों से हो रहे नुकसान के संबंध में पटवारियों से सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा हेतु प्रतिवेदन भेजा जाएगा। मंडी में उड़द खरीदी में होली धांधली की जांच की जाकर प्रतिवेदन कलेक्टर महोदय को भेज दिया गया है। कर्ज माफी की जांच चल रही है एसडीएम लिंक कोर्ट की स्थापना हेतु अपर कलेक्टर ने मौखिक स्वीकृति प्रदान कर दी है हम किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है।

झाम सिंह (तहसीलदार, बकस्वाहा)