Translate

मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019

दो दिवसीय सेवा सह सरोकार शिविर का आयोजन।।


पहले दिन लोगों दी कुष्ठ रोग के वारे में वृस्त्रित जानकारी।।

।।हाथ मिलाओ कुष्ठ भगाओ का दिया नारा।।

संवाददाता विन्द्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट....

घुवारा(छतरपुर)। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार को कुष्ठ रोगियों के लिये दो दिवसीय दिनांक 05/02/2019 से 06/02/2019 तक के लिए
सेवा सह सरोकार शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें पहले दिन शिविर का उदघाटन जिला कुष्ठ रोग अधिकारी एवं सर्जन डॉ.एस.एस.चौरसिया,और मेडिकल ऑफिसर डॉ.वैभव अग्रवाल के द्वारा
महात्मा गाँधी जी के चित्र पर तिलक एवं माल्यार्पण कर किया गया।
तत्पश्चात तहसील घुवारा क्षेत्रभर से शिविर में पहुँचे लोगों को छतरपुर जिले से आई टीम के द्वारा कुष्ठ रोगियों को एवं शिविर में उपस्थित अन्य लोगों को कुष्ठ रोग के फैलने के कारण,रोकथाम,व सावधानियां एवं उपचार के वारे वृस्त्रित जानकारी दी गई।
साथ ही इसी मौके पर डॉ.एस.एस.चौरसिया ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि ये अभी 30 जनवरी से लेकर 13 फरवरी तक कुष्ठ रोग पखवाड़ा चल रहा है। जिसमें जगह-जगह शिविर आयोजित किये जा रहे हैं और शिविर के माध्यम से कुष्ठ रोगियों का इलाज किया जा रहा है।
वहीं इसी मौके पर शिविर में उपस्थित लोगों को बताया कि यह बीमारी छुआ-छूत की बीमारी नहीं है,किसी के साथ बैठने,बात करने एवं हाथ मिलाने से नहीं फैलती है।
इस रोग का इलाज पूर्णतः सम्भव है।वहीं डॉ.वैभव अग्रवाल ने रोग के प्रति आये जन समुदाय,आशा कार्यकर्ता,सहयोगनी
को बताया कि आप सभी अपने-अपने घर एवं गाँव में जो भी सम्भावित रोगी हो उसे तुरन्त सीएचसी घुवारा पहुंचाएं जिससे उस व्यक्ति का तुरन्त उपचार हो सके,एवं विकृति से बचा जा सके।
इस रोग की निःशुल्क जाँच एवं उपचार सुविधा यहाँ पर उपलब्ध है। शिविर में पहुँचे कुष्ठ रोगियों का जल-तेल विधि से उपचार किया गया।
शिविर के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुवारा का समस्त स्टाफ के अलावा जिले से आई टीम के अलावा सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।