कांग्रेस किसान प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत।
संवाददाता जागेश्वर यादव की रिपोर्ट...
खजुराहो(छतरपुर)। खजुराहो मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर का भव्य स्वागत किया।पर्यटन नगरी खजुराहो के सर्किट हाउस में कांग्रेस के किसान प्रदेशअध्यक्ष दिनेश गुर्जर जी एवं जिला अध्यक्ष किसान महा मोर्चा प्रसाद पटेल एवं नरेंद्र सिंह परिहार जिला महामंत्री सरपंच (ग्राम पंचायत हकीमपुरा) नगर अध्यक्ष भेरू सिंह चंदेल जी की सहमति उपरांत जतिन को जिला सचिव किसान कांग्रेस का तथा भारत सिंह गौतम को जिला सचिव नियुक्त किया गया है |
इस दौरान गुड्डू , वीरेन अनुरागी ,सेवा कुशवाहा, अरविंद विश्वकर्मा, रामजी रायकवार, बंटी विश्वकर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे |