सूअर का मांस पकाते हुए आरोपी गिरफ्तार।
वन विभाग बकस्वाहा की कार्रवाई।
रूपेश जैन बकस्वाहा(छतरपुर)। वन विभाग बकस्वाहा द्वारा जंगली जानवरों की रोकथाम के लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र पस्तोर द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी श्रंखला में पांच आरोपियों पर वन विभाग ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है। जिनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 3 फरवरी को रात 11:00 बजे वन विभाग बकस्वाहा को मुखबिर से सूचना मिली कि बकस्वाहा छतरपुर मार्ग तक तेरीयामार तिगड्डा की ओर दो मोटरसाइकिल से कुछ लोग आ रहे हैं।
और उनके पास थैले में सूअर का मांस है। वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र पस्तोर के निर्देश पर वनरक्षक शाहपुरा भवानी सिंह ने तत्परता से तेरियामार तिगड्डा पर चेकिंग शुरू की।
तभी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 34 एमएम 4881 पर तीन लोग गजराज सिंह पिता घूमन सिंह और कल्याण सिंह पिता जाहर सिंह निवासी जुझारपुरा दयालु पिता हलकाई सोर निवासी शाहपुरा अा रहे थे। तीनों आरोपियों की चेकिंग की। तो उनके पास थैले में सूअर का मांस पाया गया। तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर बन विभाग लाया गया।
और वन विभाग के प्रकरण क्रमांक 565/11 दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
जबकि दूसरे मोटरसाइकिल पर तीन लोग और थे जो मौका पाकर फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है।