Translate

मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019

प्रतीक जैन के चयनित होने पर महावीर जिनालय में हुआ सम्मान।


उप पुलिस अधीक्षक के पद पर हुआ है चयन।

संवाददाता विन्द्रावन विश्वकर्मा के साथ रवि राय की खास रिपोर्ट .....

घुवारा(छतरपुर)। अगर बचपन से ही अच्छे संस्कार मिले तो व्यक्ति का जीवन श्रेष्ठ साबित होता है ऐसे ही श्रेष्ठ संस्कारो के बीच रहने वाले नव नियुक्त हुये प्रतीक जैन जिनके कुछ कर दिखाने के सपने ने एक नई ऊचांई दिखाई है।
जहां नगर घुवारा स्थित खिरका मुहल्ला में स्थित महावीर जिनालय में विगत शाम को प्रतीक जैन व उनके परिवार का सम्मान किया गया।
क्योकि प्रतीक जैन उप पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित हुये है। जिनका एमपीपीएस 2018 में चयन हुआ है जिसमे इन्होंने 36वी रेंक प्राप्त की है।
  जिस अवसर पर समाज के लोगों द्वारा परिवार सहित उनका समान किया गया व उनके उज्वल भविष्य की श्रष्ठ कामना की।
 संचालन डॉ०अरुण जैन ने किया एवं आपनी बात सबके समक्ष रखते हुये शिक्षक प्रमोद जैन ने कहा कि गौरव की बात है। जो अपने नगर से उच्च पद पर आसीन हुये।
इसके अलावा वंही प्राचार्य एस के जैन ने कहा कि हमारे कालेज के प्रो.आर के जैन के पुत्र पर हम सभी स्टाफ गौरव महसूस कर रहे हैं ।
सम्मान करने वालों में डॉ.ज्ञान चन्द्र जैन,डॉ.गुलाब सेठ,सनत कुटोरा,निर्मल जैन वारौं, विनोद जैन शिक्षक , कुंदललाल जी ,शीलचन्द्र जी, सुरेंद्र पटवारी ,नवीन सेठ,सुनील जैन इण्डेन, डॉ पवन मवई,राकेश पाटन, संतोष पाटन, विकास पापेट, रवि  पत्रकार ,नवीन सेठ,संजू शाहगढ़,राजाराम वारव,विकास जैन शिक्षक,नरेंद्र पाटन, प्रेमचन्द्र जैन,जिनेन्द्र जैन अमरमऊ, हरिशचन्द्र जैन,इत्यादि समाज के लोग उपस्थित थे।
उन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा शा.उ.मा. घुवारा से शिक्षा प्राप्त कर उनकी माता मुन्नी दैवी जैन शिक्षिका है। पिता आर के जैन गणेश वर्णी कालेज के प्रोफेसर है।