Translate

बुधवार, 27 फ़रवरी 2019

मिड-डे-मील न बनने का मामला उजागर।

 ग्यारह दिन से नही बन रहा मिड डे मील।


 भूखे ही घर जा रहे है बच्चे।


60 बच्चो के शाला मे है नाम दर्ज।

संवाददाता अक्षय जैन जादू की रिपोर्ट.....

 फुटवारी/ भगवा(छतरपुर)। अधिकारियों की अनदेखी से भगवा के पंचायत नवीन फुटवारी के शासकीय प्रथमिक शाला नवीन फुटवारी में मध्यान भोजन नहीं बना जिससे लगभग ग्यारह दिन से मध्यान भोजन लिए बिना ही बच्चो के भूखे घर जाने के मामले की जब सूचना मिली तो बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज की टीम ने इसकी यह हकीहत जानने की कोशिश की तो तभी औचक निरीक्षण किया।

 बंद मिला किचिन शेड ।

किये गये निरीक्षण मे यह बात सामने आयी थी कि निरीक्षण के समय सत्यम स्व सहायता समूह बंद मिला।
जिसके बाद जब उक्त अधिकारियो से संम्पर्क साधा गया तो उनका कहना रहा।

इनका कहना है कि.....


आप मेरे पास पंचनामा भेजिए समूह संचालक पर उक्त कार्यवाही की जाएगी

- हरिप्रसाद अहिरवार(बी आर सी बड़ामलहरा)



समूह संचालक ने जांच से पहले दिया इस्तीफा।


शासकीय प्रथमिक साला नवीन फुटवारी में विगत दिनों से मिड डे मील नही बनने के बाद जब इस खबर को बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज ने प्रमुखता से उठाया तो न्यूज़ चलने के बाद समूह संचालक ने जनपद पंचायत बड़ामलहरा प्रमुख के नाम लिखित में इस्तीफा दे दिया।