Translate

मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019

निरीक्षण के दौरान तीन समूह प्रबंधकों पर की गई कार्यवाही।

निरीक्षण के दौरान तीन समूह प्रबंधकों पर की गई कार्यवाही।


साथ ही साथ छीना गया समूह।


संवाददाता अखण्ड यादव की रिपोर्ट....

 बल्देवगढ़(टीकमगढ)।  शासन द्वारा मीजोल्स और रूबेला कैंप अभियान के तहत 9 माह से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए टीकाकरण योजना चलाई जा रही है जो योजना 15 जनवरी 2019 से 7 मार्च 2019 तक चलाई जानी है।
 वहीं इस योजना में समस्त प्राथमिक माध्यमिक और आंगनवाड़ी युवाओं के बच्चों को मीजल्स रूबेला कैंप अभियान के तहत टीकाकरण किया जा रहा है वहीं सोमवार के दिन कलेक्टर की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने बल्देवगढ़ एसडीएम वंदना राजपूत तहसीलदार महेंद्र गुप्ता और सीईओ जितेंद्र जैन के संयोग से टीम का गठन किया और कहा गया कि जिन क्षेत्रों में मीजल्स रूबेला का परिणाम संतोषजनक नहीं पाया गया ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर जांच की जाए जिसमें तत्परता दिखाते हुये एसडीएम बंदना राजपूत ने जनपद पंचायत सीईओ जितेंद्र जैन और तहसीलदार महेंद्र गुप्ता को ग्राम पंचायतों की स्कूलों और आंगनवाड़ी निरीक्षण के लिए भेजा जहां पर मनपसार में निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के सांझा चूल्हा संचालक बिंदेश्वरी  स्व सहायता समूह की अनियमितताएं मिली वहीं रजपुरा में प्राथमिक माध्यमिक एवं आंगनबाड़ी में समूह संचालक जटाशंकर स्व सहायता समूह और नोरपारा के प्राथमिक माध्यमिक और आंगनबाड़ी समूह शिवा स्वा सहायता समूह संचालकों द्वारा काफी अनियमितताएं देखने में मिली वहीं बच्चों को पर्याप्त मीनू अनुसार भोजन नहीं दियाया जा रहा है।
 और नाश्ता एवं अन्य पोषण आहार समूह संचालकों द्वारा नहीं मिला वहीं बच्चों एवं बच्चों के अभिभावकों द्वारा इन समूह संचालकों की अधिकारियों से शिकायत भी की गई इस संबंध में सी ई ओ जतिंद्र जैन ने बताया कलेक्टर महोदय एवं एसडीएम महोदय के निर्देशन पर मीजल्स रूबेला कैंपिंग अभियान के तहत जिन पंचायतों में परिणाम संतोषजनक नहीं पाया गया उनका निरीक्षण के आदेश मिले वही ग्राम पंचायतों परीक्षण किया गया तो स्कूलों में और आंगनबाड़ी में समूह संचालकों की काफी अनियमितताएं देखने को मिली वहीं मीनू अनुसार एवं शासन के नियमानुसार भोजन देने में असमर्थ रहे जिसमें तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों समूह संचालकों पर कार्रवाई की गई और उनको समूह से पृथक किया गया।