Translate

सोमवार, 11 फ़रवरी 2019

सिद्ध क्षेत्र नैनागिर में रस वंशिय सम्मेलन सम्पन्न।

सिद्ध क्षेत्र नैनागिर में रस वंशिय सम्मेलन सम्पन्न।


संवाददात विन्द्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट.....

घुवारा(छतरपुर)। श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान के दौरान सोमवार को सिद्धक्षेत्र नैनगिरी में रस वंशिय सम्मेलन समपन्न हुआ।
 जिस की अध्यक्षता श्री एस के जैन पूर्व कलेक्टर भोपाल ने की।
कार्यक्रम की बिशिष्ट अतिथि श्रीमती विमला जैन पूर्व मजिस्ट्रेट ने की।
 कार्यक्रम का संचालन श्री सुमति प्रकाश जी एवं डॉ अरुण जैन ने किया।
सम्मेलन में सागर, बाँदा, शाहगढ़, अममाऊ, मडदेवरा, हटा, बड़ागांव, बकस्वाहा,भगवा, टीकमगढ़,घुवारा रामटोरिया, गुलगंज इत्यादि जगहों से लोगो ने भाग लिया।
 सम्मेलन के आयोजनकर्ता श्री शाह शिवप्रसाद जी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और उक्त सम्मेलन के उद्देश्य को रखा।
 श्री शाह घनश्याम प्रसाद जी ने बतलाया की सम्मेलन का उद्देश्य लोगो को जोड़ना है ना कि समाज को विघटित करना।
सम्मेलन के दौरान हरसोउल्लास से कुर्सी दौड़, लंगड़ी दौड़ और 100 मीटर की दौड़ आयोजित की गई।