विधानसभा में गूंजेगा ध्यानाकर्षण विधायक ने दिया आश्वासन।
लम्बे समय से ज्ञापन देने के बाद भी नही दिखा कोई खास असर।
रूपेश जैन बकस्वाहा(छतरपुर)। बकस्वाहा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर लंबे समय से क्षेत्रीय जनता ज्ञापन देती आ रही रही है।परंतु प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है क्षेत्रीय जनता का कहना है कि शासन तो बदल गई लेकिन गरीबों की समस्याएं जस की तस हैं कोई भी सुनने वाला नहीं है।
क्षेत्र के किसानों ने उड़द मंडी में भरी थी लेकिन जब उन्होंने सूची में अपनी औसत की भरी हुई मात्रा देखी तो उनके होश उड़ गए प्रत्येक किसान के एक कुंटल पर 1 किलो से 4 किलो तक की कटौती की गई इसके अलावा कर्ज में भी गरीबों के साथ अन्याय हुआ है ।
आज तक किसानो को बीमा का पैसा नहीं दिया गया जबकि किसान क्रेडिट कार्ड एवं खाद बीज लेते समय ही किसानों से बीमा की राशि काट ली गई थी इसके अलावा बकस्वाहा में 2 दिन एसडीएम लिंक कोर्ट स्थापित करने की मांग की गई तुषार और पाला से हुए किसानों को नुकसान के मुआवजा और वन्य प्राणियों से हो रहे नुकसान के मुआवजे की भी मांग की गई।
बकस्वाहा नगर परिषद में प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग की गई एवं निर्माण कार्य में हो रही धांधली की शिकायत भी विधायक प्रतिनिधि से की गई आंदोलन में मुख्य अतिथि के तौर पर पथरिया विधायक के पति गोविंद सिंह परिहार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की कोई जाति नहीं होती और गरीब की कोई जाति नहीं होती यह भेद नेताओं ने डाला है यदि आप किसी विधायक से अपने बच्चे की शादी के बारे में कहेंगे तो वो यह कहेगा कि आप मेरी बराबरी के नहीं हो मतलब वह आपको जाति से बराबरी का नहीं मानता मैं पैसे से आपको बराबरी का मानता है हमें अपनी सोच बदलनी होगी और अच्छे व्यक्तियों को चुनाव में आगे लाना होगा ताकि हमारे भारत देश का विकास हो सके।
इसके पश्चात सभी किसानों ने एकत्रित होकर तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा जिसमें तहसीलदार ने समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष दल गठित करने की बात कही इसके अलावा श्याम नारायण व्यास बटियागढ़ विधायक प्रतिनिधि महेश गोलचा मनोज तिवारी वीरेन्द्र दुबे किशनपुरा डॉक्टर राजू अहिरवार हरिराम अहिरवार गोपाल सिंह लोधी कोमल लोधी केरबारा अनिल जैन मडदेवरा सहित क्षेत्र के हजारों किसान उपस्थित रहे।