शुरू हुई वार्षिक परीक्षाये , चाक-चौबन्द दिखी व्यवस्थाये।
संवाददाता अक्षय जैन जादू की रिपोर्ट....
भगवां(छतरपुर)। मंगलवार के दिन से हायर सेकंडरी स्कूलो की वार्षिक परीक्षा प्रारंभ हो चुकी है जिसके क्रम मे हायर सेकेण्डरी स्कूल भगवां मे भी परीक्षा का आज प्रथम दिन था ।जिसमे कक्षा 9 वी के सामाजिक विज्ञान पेपर की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 तक सम्पन हुई।
एवं इसी क्रम के अनुसार कक्षा 11 वी का हिंदी विषय के पेपर की परीक्षा दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक संपन्न हुई ।
जिसकी उपस्थति जानकारी देते हुये संकुल प्राचार्य जीवनलाल जैन ने बताया कि कक्षा 9 वी की परीक्षा में 325 विद्यार्थी उपस्थित रहे तो वही 26 विद्यार्थी अनुउपस्थित रहे।
11 वी की परीक्षा मे 164 विद्यार्थी उपस्थित रहे एवं 1 विद्यार्थी अनुपस्थित रहा।
लोकतंत्र के चौथे स्तंम्भ माने जाने वाली स्थानीय मीडिया टीम के द्वारा सामूहिक निरीक्षण किया गया तो देखा गया कि स्कूल परिसर के पास नकल रोकने के चाक चौबन्ध प्रावधान थे एवं परीक्षा में कही से कही तक कोई समस्या उत्पन्न होती हुई नही देखी गई।
जिसमे विशेष रूप से शौच एवं पेयजल तथा पूर्ण स्वच्छता की खास व्यवस्था देखी गई।