खुद की बेटी की तरह सजाकर ससुराल किया विदा।
पुलिस बनी प्रेरणा स्त्रोत , मिलाया नया जीवन साथी।
रूपेश जैन बकस्वाहा(छतरपुर)। विगत समय पहले एक महिला को उसके पति ने छोड़ दिया। जिससे बीते छह साल से अकेली रह रही महिला की पूरी जिंदगी अकेले कैसे गुजारेगी। इसी बात ने स्थानीय लोगो को हैरान करके रखा था।
जब यह मामला पुलिस के पास आया तो पुलिस ने ऐसा कदम उठाया, जिसे देख-सुनकर लोग हैरान रह गए।
बुधवार के दिन छतरपुर के बकस्वाहा समीप स्थित उमरिया धाम पर बड़ामलहरा एसडीओपी सहित क्षेत्र के छ: थाना प्रभारिओं ने मिलकर एक 24 वर्षीय पतित्यागता महिला का पुर्नविवाह कराया। बड़ामलहरा निवासी दौलत रैकवार की बेटी विमला रैकवार की शादी 6 साल पहले नौगांव के पास ग्राम दैरिया में हुई थी। लेकिन कुछ कारणवश वह अपने पति से दूर रह रही थी। उसके बाद वह अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए छोटा-मोटा काम करने लगी थी।
जब इस बात की जानकारी जब एसडीओपी प्रमोद सारस्वत को लगी, तो उन्होंने इसकी शादी करने का निर्णय लिया और उन्होंने दमोह में रह रहे एक युवक ललित रैकवार पिता हरचरण रैकवार से संपर्क किया। जिसके बाद ललित रैकवार के परिजनो ने एसडीओपी से संपर्क किया। एवं इसके बाद बात पक्की होने पर एसडीओपी के समक्ष शादी तय हुई।
शादी में वधू पक्ष व वर पक्ष की ओर से करीब 60 लोग शामिल हुए और पुलिस स्टाफ के ही सामने वर-वधू की शादी कराई गई।
शादी में शामिल पुलिस स्टाफ ने वर-वधु को मंगल आशीर्वाद दिया। शादी समारोह के इस दौरान एसडीओपी प्रमोद शास्वत सहित बड़ामलहरा टीआई शिवाकांत दुबे, आरक्षक शिव प्रसाद त्रिवेदी, कौशल किशोर, उपेंद्र सिंह, शाहिद खान, रविंद्र यादव, बकस्वाहा थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी, आरक्षक आवेश, मलखान सिंह, हल्ले पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।