Translate

गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019

फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट खजुराहो द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम।



संवाददाता जागेश्वर यादव की रिपोर्ट....

खजुराहो(छतरपुर)। विश्व प्रसिध्द स्थल खजुराहो में फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट खजुराहो द्वारा प्रथम सर्टिफिकेट वितरण समारोह आयोजित किया गया।
 जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में श्री एमके समाधिया क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अमित कुमार मैनेजर होटल झंकार अरुण कुमार होटल मैनेजर श्री शिवांशु जी सुश्री श्रद्धा दीक्षित मेहरून सिद्दीकी एनजीओ भी शामिल हुए कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर हुई।
 इसके बाद सरस्वती वंदना की गई इसके बाद हुनर से रोजगार की छात्राओं ने छोटे से नाटक का मंचन के बाद में छात्रों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम के बाद अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण किए गए फूड विभाग भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित की जाती है।
विगत वर्ष 8 अक्टूबर 2018 को संस्था में रोजगार कोर्स का शुभारंभ किया गया था श्री सत्यवीर सिंह जी डायरेक्टर आफ नेशनल काउंसलिंग होटल मैनेजमेंट तथा मनोज कुमार सिंह डायरेक्टर स्किल इंडिया के द्वारा के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था।
 इस संस्थान के 59 कर्मचारियों जो कि विभिन्न होटलों में कार्यरत हैं एवं आज इस कार्यक्रम में सभी पास आउट बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए एवं ग्रामीण अंचलों के छात्र छात्राओं के लिए आवास की सुविधा भी फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट में है।