Translate

गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019

कलेक्टर ने जारी किये कारण बताओ नोटिस।


छतरपुर । गुरूवार के दिन छतरपुर कलेक्टर कार्यालय मे एक बैठक आयोजित की गई।

  जिसमे जिले भर के के राजस्व अधिकारियों की बैठक हुई।
जिसमे कलेक्टर श्री मोहित बुंन्दास ने राजस्व अधिकारियों निर्देश देते हुये कहा कि लंबित राजस्व प्रकरणों को निपटाने शीघ्र ही निपटाये।
एवं इसके साथ ही साथ कहा कि सहकारी समितियों में शिकायतों की जांच रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करे।
श्री कलेक्टर ने सीमांकन प्रकरणों जैसे कार्यो की धीमी प्रगति पर भी कडी नाराजगी व्यक्त की। 
 एवं भू राजस्व की विभिन्न धाराओं में नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए भी नसीहत दी। 
बैठक के इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हर्ष दीक्षित, अपर कलेक्टर डी.के. मौर्य एवं समस्त एसडीएम, तहसीलदार,नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारीगण् मौजूद रहे।

जारी किये कारण बताओ नोटिस।


इसके वावजूद श्री कलेक्टर ने विभिन्न अधिकारियो के राजस्व प्रकरणो लापरवाही वरतने पर नाराजगी व्यक्त करने के साथ ही साथ  महाराजपुर व राजनगर के तहसीलदार तथा प्रभारी तहसीलदार छतरपुर एवं नायब तहसीलदार बसारी व भगवां को कारण बताओ नोटिस जारी कर किया है एवं जवाब मांगा है।