अनुविभागीय अधिकारी के नाम दिया गया ज्ञापन।
बिजली लाइन ठीक कराने के संबंध मे दिया गया ज्ञापन।
महराजपुर(छतरपुर)। युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में महाराजपुर तहसील परिसर मे अनुविभागीय अधिकारी के नाम शुक्रवार को बिजली लाइन के संबंध मे ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन मे बताया गया कि नगर में गडरिया पुरवा से कारक देव बबबा जू तक की बिजली लाइन की केविन लगभग 4 माह से खराब लगी हुई है।
नगरपालिका महाराजपुर और बिजली विभाग द्वारा इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
जिससे बिजली ना होने के कारण रात्रि के समय आने जाने में लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
तथा इसके अलावा अगर जल्द समय मे लाइन ठीक की गई तो युवा कांग्रेस द्वारा आने वाले समय मे महाराजपुर में उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
ज्ञापन दौरान मुख्य रूप से युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, युवा नेता टिंकू लल्ला, जीतेंद्र चौबे, जीतेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, टीकाराम , शिवम सिंह, आशीष , ओम प्रकाश, कुलदीप ,नरेश ,प्रमोद चौरसिया, अनिल कुशवाहा , मोहित, रोहित, गोविंद प्रजापति ,राजा बाबू, अजय अहिरवार ,सुनील नायक, लकी, समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

