Translate

रविवार, 17 फ़रवरी 2019

दूसरे दिन भी पकड़ में नही आ सके एस डी एम के ड्राइवर और अंगरक्षक पर हमला करने बाले हमलावार आरोपी।

दूसरे दिन भी पकड़ में नही आ सके एस डी एम के ड्राइवर और अंगरक्षक पर हमला करने बाले हमलावार आरोपी।



संवाददाता अक्षय जैन जादू की रिपोर्ट.....

भगवा /बड़ामलहरा(छतरपुर)। बड़ामलहरा एस डी एम राजीव समाधिया के ड्राइवर व अंगरक्षक के साथ रेत माफिया के हमले ,मारपीट व अंगरक्षक को ट्रैक्टर के नीचे कुचलने का प्रयास के आरोपी दूसरे दिन भी पुलिस की पकड़ में नही आ सके है।
हांलकि, वारदात के बाद पूरे अनुभाग की पुलिस अलर्ट हो गई है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है ।
सन्दगीध ठिकानों पर दाबिश दी जा रही है लेकिन आरोपी अभी भी पकड़ में नही आये है ।
बड़ामलहरा एसडीओपी पीके सास्वत ने बताया कि आरोपी की सघन तलाष की जा रही है उन्हें जल्द दबोच लिया जाएगा इस वरबात के बाद प्रशासन एक्टिव मोड़ में आ गया है।
एसडीएम समाधिया के निर्देशन में रेत माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी रही ।
इस कार्यवाही में राजस्व अमले ने फुटवारी गांव पहुचकर रेत माफियाओं द्वारा डंप की गई 100 ट्राली रेत जब्त की गई
इस जब्त रेत को भगवा थाना प्रांगण में रखवा दिया गया है।
एसडीएम समाधिया का कहना है कि रेत माफियाओं के विरुद्ध यह कार्यवाही लगातार जारी रहेंगी। किसी भी कीमत पर रेत माफियाओं को बख्शा नही जाएगा
इस कार्यवाही में तहसीलदार के के गुप्ता, आरआई सावंत सिंह एस आई अरुण पुरोहित पुलिस बाहन चालक सतेंद्र कुमार संतोष सिंह पटवारी अभिषेक गौस्वामी अखंड प्रताप कृष्ण कुमार दुबे सहित पुलिस दल बल भी साथ है।