बुन्देलखण्ड की आवाज बनेंगी बिन्दु श्रीराम भार्गव।
खजुराहो प्रेसवार्ता के दौरान दिया उद्बोधन।
संवाददाता जागेश्वर यादव की रिपोर्ट.....
खजुराहो(छतरपुर)। बुन्देलखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष बिन्दु श्रीराम भार्गव ने शनिवार की दोपहर 12 बजे से खजराहो के निजी होटल में बुन्देलखण्ड के विकास को लेकर पत्रकारों से रूबरू हुई।उन्होंने अपना जीवन परिचय देते हुए कहा कि बुन्देलखण्ड की हर समस्या के लिए विगत 15 सालों से लड़ाई लड़ती आ रही हूॅ। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों के दौरे देखा कि यहां पर एक अच्छे मेडीकल कॉलेज की जरूरत है।
बच्चों को उच्च शिक्षा, वरिष्ठ नागरिकों को उनका अधिकार और युवाओं को रोजगार मिलने की जरूरत है।
उन्होंने अपनी यह यात्रा पीताम्बरा पीठ माई के दर्शन करके उनके आशीर्वाद से शुरू की है। उसके बाद दतिया भंडेर, झांसी, ओरछा, टीकमगढ़, जतारा, पलेरा और दिगौड़ा होते हुए छतरपुर पहुंची और पत्रकारों के सक्ष बुन्देलखण्ड के बारे में चर्चा की।
दिल्ली तक उठाई बुन्देलखण्ड की आवाज
उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 15 साल से बुन्देलखण्ड की जनता की आवाज बनी हुई हूॅ। उन्होंने बुन्देलखण्ड की हर समस्या की आवाज दिल्ली तक पहुंचाई है। उन्होंने अपना जीवन परिचय देते हुए बताया कि मैं बिन्दु श्रीराम भार्गव ग्वालियर में सन 1975 में जन्मी वही से स्कूलिंग, जीवाजी विश्वविद्यालय से स्नांतक, ग्वालियर आईएचएम से होटल मैनेजमेंट औरराजस्थान विश्वविद्यालय से एमबीए पढाई में अब्बल रही नेशनल लेवल डिबेटर रहीं, कई बडे राजनैतिक नेताओं के लिये लिखा विशेष ज्ञान राजनीतिक शास्त्र में रखने वाली कई बड़ी पार्टियों की स्ट्रैटिजिक टीम में शामिल रही हूॅ। ऑटोमोबाइल सेक्टर में व्हीपी लेवल पर कार्यरत रहीं हूॅ बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में सीईओ और अब पूरी तरह से राजनीति में अग्रसर हूॅ। दिल्ली प्रदेश में महिलाओं और बच्चों को फ्री शिक्षा, भिखारियों को सड़क से उठाकर उन्हें सही स्थान देना किसी भी बुन्देलखण्डी कोउनकी जरूरत महसूस होने पर हमेशा उनके अधिकारों के लिए लडऩे वाली बुन्देखण्डी महिला हूॅ।