Translate

गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019

जनपद स्तरीय लोक कल्याण शिविर का हुआ आयोजन।

जनपद स्तरीय लोक कल्याण शिविर का हुआ आयोजन।


शिविर में आए आवेदनो मे कुछ का हुआ मौके पर निराकरण।



लवकुशनगर(छतरपुर)।  सागर कमिश्नर के  प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जनपद क्षेत्र गौरिहार के अंतर्गत ग्राम नाद में बुधवार को जनपद स्तरीय शिविर का आयोजन किया जिसमें जनपद स्तर के विभाग प्रमुख मौजूद रहे शिविर में पहुचे हितग्राहियो से मिले आवेदनों को विभाग वार दिया गया जिनमे ज्यादातर आवेदनों का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया जिन विभागों के आवेदनों का निराकरण मौके पर नही हुआ उन्हें चार दिन के भीतर निराकरण कर जनपद कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा।
   शिविर में कुल 63 आवेदन पंजीकृत हुए ग्राम नाद के पंचायत भवन में आयोजित शिविर में जनपद पंचायत 25 राजस्व 20  पी एच ई 6 विधुत विभाग 6 खाद्य विभाग 4  स्वास्थ्य विभाग 2 पुलिस से सम्बंधित 1 आवेदन प्राप्त हुए शिविर में आये आवेदनों में सुदूर सड़क तालाब सौंदयकरण पी एम आवास सी सी रोड निर्माण हैडपम्प  बी पी एल सूची में नाम जुड़वाने नामांतरण बटवारा भूमि पट्टा दिलाने की मांग ग्राम रामपुर घोषी में सामुदायिक भवन महयाबा में उपस्वास्थ्य केंद्र भवन नाद में गौशाला भवन निर्माण एवं चार आवेदन पात्रता पर्ची बनवाने के प्राप्त हुए राशन वितरण से शिकायत सम्बन्धित एक भी आवेदन प्राप्त नही हुआ जनपद सी ई ओ प्रतिपाल सिंह बागरी ने बताया हितग्राहियो से प्राप्त आवेदनों को समय सीमा में निराकरण कर हितग्राहियो को उसके घर सूचना भेजी जाएगी कि आपके आवेदन पर क्या कार्रवाई हुई है ।

22 फरवरी को कमिश्नर आएंगे नाद
संभाग के कमिश्नर मनोहर दुबे आगामी 22 फरवरी को जन समस्या निदान शिविर में शामिल होंगे जिसके चलते 13 फरवरी को इस शिविर का आयोजन किया गया यह पहला मौका होगा।
 जब सरवई क्षेत्र की इस पंचायत में संभाग के अधिकारी शिविर लगाकर जनता की समस्याएं सुनेंगे कमिश्नर के आने की खबर के बाद स्थानीय लोगो मे उत्साह देखने को मिल रहा है।
चार विभाग सूचना के बाद भी नदारद
जनपद स्तरीय इस शिविर में लोक निर्माण विभाग लोक स्वास्थ्य यान्त्रकी सिचाई और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल नही हुए जिससे उनके विभागों से सम्बंधित प्राप्त आवेदनो के निराकरण नही हो सके मौके पर उपस्थित विभाग प्रमुखो ने अपने अपने विभाग की हितग्राही मूलक योजनाओ की जानकारी हितग्राहियो को दी इस शिविर में जनपद सी ई ओ प्रतिपाल सिंह बागरी गौरिहार तहसीलदार राजेन्द्र जोशी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धनीराम धुर्वे नायब तहसीलदार सरवई रामबाबू दीक्षित पी सी ओ उमाशंकर तिवारी सहित कई विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे

टीम बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज।