Translate

गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019

 मनाया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह।


संवाददाता जागेश्वर यादव की रिपोर्ट....

खजुराहो(छतरपुर)। पर्यटन नगरी खजुराहो के बस्ती चौराहे पर ,हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस ने बच्चों को ट्राफिक रूल से अवगत कराया, तथा सड़क में चलते हुए वाहन को चलाते वक्त विशेष दिशा निर्देशों का पालन करने की बात बताई|
 एवं ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए अगर वाहन चलाया जाए ,तो दुर्घटनाओं में भी कमी होती है |
सुरक्षा हेतु हेलमेट एवं उचित रफ्तार से सही दिशा पर चलने से दुर्घटनाओं में कमी होती है, सड़क सुरक्षा सप्ताह के इस कार्यक्रम को जिला पुलिस अधीक्षक श्री तिलक सिंह के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी खजुराहो श्री आर एस बागरी के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस खजुराहो के प्रधान आरक्षक श्री राम प्रताप सिंह ,आरक्षक हीरालाल शर्मा द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह बच्चों के बीच मनाया गया |एवं बच्चों को ट्रैफिक नियमों से अवगत कराकर पालन करने की समझाइश दी गई|