कलेक्टर को सौपा ज्ञापन।
छतरपुर। पाल बघेल धनगर गडरिया समाज के विमुक्त एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जाति के प्रमाण पत्र ना बनाए जाने के विरोध में छतरपुर जिले में कलेक्ट्रेट में जाकर कलेक्टर महोदय जी को दूसरी बार ज्ञापन सौंपा गया।
अखिल भारतीय गडरिया सेना के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन।
जिसमें पाल गडरिया समाज के लोगों ने कलेक्टर महोदय को अवगत कराते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में दिनांक 04/10/2018 को पारित आदेश में मध्यप्रदेश में निवास करने वाली गड़रिया,गयारी,गाडरी ,ग्वाला,गोसी, पाल,बघेल ,धनगर उप जातियों को शासन द्वारा घुमक्कड़ अर्ध घुमक्कड़ जनजाति की सूची क्रमांक 30 पर लेखन हेतु आदेशित किया गया है पाल गडरिया समाज के लोगों ने कलेक्टर महोदय से 06 दिन के अंदर विमुक्त एवं अर्ध घुमक्कड़ जनजाति के प्रमाण पत्र जारी किए जाएं ।यदि 06 दिन के अंदर हमारी समाज के प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए तो हम सब लोग विशाल आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे ज्ञापन में छतरपुर जिले समस्त बिधानसभा के सभी कार्यकर्ता पप्पू पाल खजुराहो,हीरालाल पाल, कैलाश पाल, रूपेंद्र पाल भगवां,हर्ष पाल, प्रहलाद पाल,बाबू पाल घुवारा, मुन्ना पाल, पुष्पेंद्र पाल,प्रदीप पाल दौरिया, रामदास पाल, योगेंद्र पाल बारीगढ़, घनश्याम पाल, अरविंद पाल,शारदा पाल, सुनील पाल, दीपक पाल, राजबहादुर पाल, प्रशांत पाल मनोज पाल राजेश पाल गोपी पाल, रामचंद पाल, राघवेन्द्र पाल, पवन पाल, रविन्द्र पाल, संदीप पाल, मनोज पाल एवं समस्त पाल गडरिया समाज के लोग उपस्थित रहे।