Translate

मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019

मनाया गया चंद्रप्रभ मोक्ष कल्याणक।


बारव गांव में मनाया गया मोक्ष कल्याणक।


संवाददाता विन्द्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट....

‌ घुवारा(छतरपुर)।  क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बारव गांव में चंद्रप्रभ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया ।
जिसमें बारव की सम्पूर्ण समाज तथा घुवारा आदि नगरों से लोग पधारे ।
ज्ञातव्य है कि आज के दिन चंद्रप्रभ भगवान को उनके समवशरण के साथ घुवारा नगर में भव्य मंदिर बनाकर विराजमान कराया गया था ।
इसी उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष बारव में विधान किया जाता है । 
 कार्यक्रम में- मा. चंद्रभान जी, निर्मल जी, डॉ.पवन जी, सेठ सनत कुटोरा, श्री अमरचंद्र जी भोंयरा, पं. नीलेश शास्त्री, पं. अखिलेश शास्त्री आदि महानुभावों की उपस्तिथि रही ।