श्रीमद भागवत पुराण का आयोजन।
बडी संख्या मे श्रध्दालु अर्जित कर रहे है धर्म लाभ।
रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)। नगर के वार्ड क्रमांक 03 मे स्थित शासकीय पशु चिकित्सालय प्रांगण मे श्रीमद्भागवत महापुराण यज्ञ और सवा लाख शिव रूदी का निर्माण और जप का आयोजन किया जा रहा है।जहां पर कथावाचक श्री सुखदेव प्रसाद मिश्रा जी के सानिध्य मे किया जा रहा है।
रूद्री पूजन का यजमान चन्द्रभान यादव (बबलू)श्रोता परिक्षितिज यजमान चन्द्रकात (चाली गोरा यादव)के रुप मे यजमान बनाया गया है।
बनारस से आये वेद विदानो द्वारा शास्त्रों के अनुसार महामृत्युंजय जाप और 35 हजार रूद्री निर्माण व अभिषेक किया जा रहा है रूद्री निर्माण लगभग सुबह 8 बजे से 12बजे तक किया जाता है।
व्यास आसन पर पधारे पडित सुखदेव मिश्रा ने कृष्ण जन्म उत्सव का वर्णन करते हुये बताया कि कस के अत्याचार और वासुदेव देवकी के विवाह मे बहन देवकी का आठवां लाल कंस का काल होगा। जिसकी आकाशवाणी होते ही कंस यह बात सुनकर अत्यंन्त चितिंत हो गया। और वह अपनी मृत्यु के बारे मे सोचने लगा। भगवान ने स्वयं अवतार बृज मे जन्म ले लिया। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल के। रोकमणी विवाह का अध्याय मे प्रवेश होने के साथ ही साथ संम्पूर्ण वर्णन बडे ही मार्मिक ढंग से सुनाया।
जहां पर सैकड़ों की सख्या मे श्रद्धालु श्रीमद्भागवत को सुनने के लिये आते है।
जिससे पूरे नगर का वातावरण भक्ति एवं धर्ममय हो गया है ।