Translate

सोमवार, 29 अप्रैल 2019

रेलवे ट्रैक पर महिला का अर्धनग्न हालात मे मिला शव।

रेलवे ट्रैक पर महिला का अर्धनग्न हालात मे मिला शव।


//जिला ब्यूरो मनीष साहू//

ब्यूरो दमोह। जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन सोमवार को करीब लगभग 11:30 बजे बांदकपुर स्टेशन के समीप पटरियों पर अर्द्ध नग्न विक्षित हालत में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।
जिसके पश्चात खबर की जानकारी लगते ही बांदकपुर चौकी प्रभारी रजनी समाधिया सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जानकारी अनुसार बताया गया कि महिला की पहचान अनीता पटेल पति भजन पटेल उम्र 31 वर्ष निवासी आम जामुन तिराहा गुंजी के तौर पर की गई है जिस का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है तो वही मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।