Translate

सोमवार, 29 अप्रैल 2019

रोजगार के साधन न होने से पलायन को मजबूर ग्रामीण।

रोजगार के साधन न होने से पलायन को मजबूर ग्रामीण।



//बजीर खान//

नौगांव(छतरपुर)। निर्वाचन आयोग भले ही कर्मचारियों को शत् प्रतिशत मतदान के लिए निर्देशित और प्रेरित कर रहा हो, लेकिन टीकमगढ़ लोकसभा इलाके में इसका कोई असर नहीं है।
 क्षेत्र के मतदाता मतदान से ठीक पहले काम की तलाश में पलायन कर रहे हैं। इनकी न तो अफसरों को चिंता है और न ही चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को।
पलायन कर रहे मजदूरों का कहना है मतदान हमें खाने को नहीं देगा। उसके लिए तो काम करना ही है। यहां नहीं तो जहां मिलेगा। शहर, क स्बा और गांव सभी इलाकों में रोजगार की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। खासतौर पर गांव में इन दिनों काम नहीं होने से ग्रामीण काम की तलाश में पलायन कर रहे हैं। जो लोग पहले पलायन कर चुके हैं, वे शादी-विवाह के कार्यक्रमों में अपने गांव-घर तो आए, लेकिन मतदान की तारीख का इंतजार किए बगैर फिर से वापस चले गए या जा रहे हैं।