Translate

रविवार, 14 अप्रैल 2019

जिले सहित विभिन्न जगह हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी राम नवमी।

जिले सहित विभिन्न जगह हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी राम नवमी।


ब्यूरो छतरपुर। छतरपुर सहित देश-प्रदेश मे प्रत्येक रामनवमक का पर्व बडे ही हषोल्लास के साथ मनाया गया।
तो वही जिले छतरपुर मे रामलीला मैदान स्थित रामनवमी के उपलक्ष्य मे विशाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
जिसमे क्षेत्रीय जनप्रतिधियो के साथ स्थानीय लोगो का बडी संख्या मे हुजूम दिखा।

जिले छतरपुर के अलावा इन जगहो पर भी दिखी रामनवमी की धूम।

//अरवाज खान//

राजनगर। राजनगर में भी बड़े धूम धाम से रामनवमी का पर्व मनाया गया जिसमें राजनगर के हिन्दू समाज के लोगो ने बढ़ चढ़ कर रैली में हिस्सा लिया और नगर के लोगो के अलावा बडी संख्या मे आस पास के गांव के लोग भी रैली का हिस्सा बने।
इसके साथ ही साथ प्रशसन ओर पुलिस रैली में सात रहे।

 बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाई श्रीराम नवमी।


//रूपेश जैन//

बकस्वाहा। नगर में राम नवमी पर्व का आयोजन किया गया। 
जिसका जूलूस नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित कुडेरिया से शुरूआत की गई जो गांधी चौक,बडा़ बजार तथा बस स्टैंड होते हुये नगर के अन्य प्रमुख मार्गो से निकाला गया। जिसमें छात्र शक्ति युवा संगठन की भी अनोखी भूमिका दिखाई दी। संगठन के अध्यक्ष रत्नेश रागी भैया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जुलूस जो कि नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया है जहां छात्र शक्ति युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर स्टॉल लगाकर सभी धर्म प्रेमी बंधुओं को जल एवं जूस वितरण किया एवं इसके साथ ही साथ संगठन के कार्यकर्ता आशीष चौरसिया,आशु बाबा,सौरभ जैन,प्रियांश जैन,संपत यादव,सोनू जैन,राजेंद्र वासुदेव,दीपू खरे,प्रिंस जैन,अतुल जैन,राहुल जैन,आकाश सहित बडी संख्या मे कार्यकर्ता तथा अन्य लोग भी शरीक हुये।

यहां भी दिखी रामनवमी की खास धूम।

//अक्षय जैन जादू//
भगवा। नगर भगवा मे भी रामनवमी बडे हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। जिसमे नगर सहित बडी संख्या मे अन्य लोग भी शामिल हुये।