माँ भगवती आश्रम में मनाई गई अम्बेडकर जयंती।
बच्चों तथा महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़ के हिस्सा।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भागवती अहिरवार जी के नेतृत्व में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती को बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम बाबा साहब की मूर्त्ति पर तिलक माला अर्पण किया तथा बाहर से आये हुए अतिथियों का स्वागत बंदन तथा तिलक के द्वारा स्वागत किया।मुख्य अतिथि के रूप में श्री शंभू दयाल अहिरवार आकाशवाणी छतरपुर , धरती साहब सिंह सेंगर ,श्रीमति नन्दनी बहिन तथा श्री काशीराम पार्षद तथा इस कार्यक्रम में सहयोग देशराज भास्कर मिडिया प्रभारी,आकाश ,अशोक ,उषा ,तथा संजू के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जी ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनकी बिचार धाराओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए अनुरोध किया।और कार्यक्रम की संचालिका श्री मति भागवती अहिरवार ने समाज में हो रही अंधविश्वास को जड़ से उखाड़ फेंकने का बीड़ा उठाया।
इसी के साथ साथ रामदयाल अहिरवार, काशीराम पार्षद, के साथ साथ कई लोगों में बाबा साहब के कार्यों को उजागर किया।
तथा बालक तथा बलिकाओ ने अंम्बेडकर जी जीवन शैली को गीतो के माध्यम से अभिवादन किया।