Translate

रविवार, 14 अप्रैल 2019

शादी की चल रही थी तैयारी अचानक परिवार में छाया मातम।

शादी की चल रही थी तैयारी अचानक परिवार में छाया मातम।


19 बर्षीय बीए प्रथम की छात्रा ने लगाई फांसी।

पिता गया था मृतक दीपा की शादी के कार्ड बांटने।


//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

 घुवारा(छतरपुर)। रविवार को 19 बर्षीय छात्रा ने फाँसी के फंदे पर लटक कर मौत को लगाया गले। मामला घुवारा नगर के बार्ड नं.06 मे किराये के मकान मे निबासरत ऊदम रैकबार के घर का बताया जा रहा है।
जिसकी 19 बर्षीय दीपा रैकबार बीए प्रथम बर्ष की छात्रा ने फांसी लगा ली है।

21अप्रैल के दिन बैबाहिक बंधन मे बधने जा रही थी मृतका दीपा रैकबार।

मृतका की माँ नत्थी बाई रैकबार ने बताया है कि मै करीबन दोपहर 2 बजे नगर में काम करने गयी थी उसी समय बेटी दीपा से कह कर गयी कि बेटी घर का काम निपटाना में जल्दी लौट कर आती हूं।
माँ 3 बजे जैसे घर लौट कर आई तो दीपा नही दिखी अचानक नजर मृत दीपा पर पड़ गयी। जहां दीपा अटारी के छत पर फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।
मृतिका की मां ने रोते रोते मुहल्ला बालो को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।
तथा जिस समय मृतिका का पिता उसकी शादी के कार्ड बांटने सागर जिला गया हुआ था भाई भी पनबारी गाँव मे कार्ड बाट रहा था।
परिबार की स्थिती खराब होने कारण शब पीएम के लिए भेजने हुई बडी परेशानी ।
जिसके बाद चार घंटे बीत जाने पर जब शव बाहन उपलब्ध न होने पर पुलिस ने अपने गाडी से ले गये शव।

जनता ने नगर परिषद को जमकर कोसा।


15000 आबादी बाले नगर घुवारा मे आज भी शब बाहन नही है।
तो वही नगर की जनता का कहना है कि शब बाहन से कोई कमाई नही होती है इसलिए 30 बर्ष नगर परिषद को बनने के बाद भी किसी भी राजनेता ने इसके लिए कोई पहल नही की।