Translate

शनिवार, 27 अप्रैल 2019

समिति प्रबंधक की मनमानी के चलते खरीदी केंद्रों पर नहीं है कोई व्यवस्था।

समिति प्रबंधक की मनमानी के चलते खरीदी केंद्रों पर नहीं है कोई व्यवस्था।


//अखंड यादव//

बल्देवगढ(टीकमगढ)। बल्देवगढ अंतर्गत कृषि उपज मण्डी के खरीदी केंद्र पर अचानक आग लगने से 60 से 70 बोरी जलकर खाक हो गई।
जबकि प्रशासन द्वारा समिति प्रबंधकों को आदेशित किया गया था कि समितियों पर सभी व्यवस्थाएं होनी चाहिए लेकिन प्रबंधक अपनी जेब भरने के लिए कोई व्यवस्था नहीं करते इसी का खामियाजा आज बनेरा तालमऊ समिति की बलदेवगढ़ बे हाउस में खरीदी चल रही थी खरीदी केंद्र पर आग लगने से किसानों का नुकसान हुआ नगर के महादेवपुरा के सरकारी वेयरहाउस में चल रही खरीदी केंद्र मैं अचानक 10 बजे शॉर्ट सर्किट  के कारण आग लगने की सनसनी फैल गई।
 वहीं फायर बिग्रेड के कर्मचारियों को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर तो काबू पा लिया पर 60 से 70 खाली बोरी राखी गेहूं खरीदारी के लिए जल चुकी थी वही उन बोरियों में रखे वहीं खरीदी केंद्र पर सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद भी थे वहीं मौके पर मौजूद किसान रमेश यादव ने बताया कि 10 बजे के लगभग अचानक बोरियों में आग लग गई जिसमें काफी बोरियां जल चुकी थी वहीं फायर ब्रिगेड को फोन लगाने पर तत्काल फायर ब्रिगेड मौके पर जिससे काफी हद तक आग काबू पा लिया गया लगभग हजारों की संख्या में वहां पर गेहूं तुला हुआ रखा हुआ था और बड़ा हादसा होते-होते काफी हद तक बचा।
वही जब खरीदी केंद्र संचालक प्रमोद तिवारी से बात की गयी तो उन्होने बताया की खरीदी सुचारू रूप से जारी थी तभी वहां पर लगे लाइट के बोर्ड से चिंगारी छूटकर खाली बोरी रखी हुई थी जिन पर गिरी जिससे आग लग गई और लगभग 60 से 70 बोरी जल चुकी थी पर किसी प्रकार का अन्य नुकसान नहीं हुआ है वही मौके पर फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई थी जिससे मौके पर आकर आग पर काबू पा लिया गया।