गर्मी का मौसम आते ही बिजली की अघोषित काटौती शुरू।
//अखंड यादव//
बल्देवगढ(टीकमगढ)। शुक्रवार को तेज गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर बिजली आती-जाती रही।सुबह से दोपहर तक वैसा राजनगर फीडर सहित दूसरे फीडरों में कई बार बिजली गुल हुई। दोपहर में अघोषित कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना गांवों में आंख मिचौली तापमान का पारा चढऩे के साथ ही गांवों में बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो गई है।
ग्रामीणों का कहना कि फीडर में दिनभर बिजली नहीं आती। इससे लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। हर दस मिनट में बिजली आती जाती है। बिजली की आंख मिचौली के कारण गर्मी में लोगों को बुरा हाल है।
विद्युत कंपनी के अधिकारी जिले में भरपूर बिजली आपूर्ति एवं किसी भी प्रकार की कटौती से इंकार करते हैं।
ग्रामीण मनोहर यादव कृपाराम यादव रामभरोस यादव पुष्पेन्द यादव रामसरूप लोधी मुकेश लोधी जमुना आदिवासी धनीराम आदिवासी कन्हैयालाल आदिवासी बाबू कुशवाहा जमुना कुशवाहा निवासी राजनगर ने बताया कि अधिकारियों द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती की जा रही है बढ़ती गर्मी के मौसम में लाइट रहना बहुत ही जरूरी हो गया है बिल तो हर माह दे दिया जाता है लेकिन बिजली सही नहीं मिल रही।
इसी क्रम मे बनपुरा निवासी मातादीन यादव गोलू यादव पुष्पेन्द यादव सुनील यादव ने बताया कि पूरे दिन में 3 से 4 घंटे बिजली दी जा रही है शिकार करने के बावजूद भी लाइट नहीं मिलती।