Translate

शनिवार, 27 अप्रैल 2019

गायब लड़की की मां ने थाने में किया हंगामा,पुलिस पर पैसे लेने के लगाये आरोप।

गायब लड़की की मां ने थाने में किया हंगामा,पुलिस पर पैसे लेने के लगाये आरोप।



लड़की वापस नहीं मिलने पर महिला ने थाने में आत्मदाह करने की दी धमकी।



ब्यूरो छतरपुर।  जिले अंचल हरपालपुर के निकटवर्ती ग्राम नाउपहारिया से विगत डेढ़ माह पूर्व एक लड़की रात्रि गायब हो गई थी लड़की के परिजनों ने थाने में शिकायती आवेदन देकर आरोप लगाया है कि लड़की  ग्राम का लड़का मलखान सिंह पिता हरपाल सिंह निवासी ग्राम उमरी थाना टेहरका भगा कर ले गया है जिसकी शिकायत 19 मार्च को थाना हरपालपुर में की गई थी।
लड़की की माँ का कहना है कि विगत डेड माह से मेरी लड़की के गायब होने पर मैंने थाने में नाम दर्ज शिकायती आवेदन दिया था लेकिन उस आवेदन पर कोई कार्रवाई ना होते देख और एक बार स्वयं भाड़े की कार करके पुलिस को पन्द्रह हजार देने का आरोप लगाते हुए थाने में जमकर हंगामा काटा थाने में महिला द्वारा चिल्ला चिल्ला कर पुलिस को पन्द्रह हजार देने की खुलेआम बात कर रही थी और आरोपी पक्ष द्वारा हरपालपुर पुलिस को चालीस हजार देने साथ में कोर्ट मैरिज के कागजात लेनेे का आरोप लगा रही थी जब लड़की के परिजनों द्वारा थाने में लड़की के कोर्ट मैरिज के कागजात और लड़के द्वारा भेजे गए दस्तावेजों की जानकारी मांगी तो टीआई रामबाबू चौधरी के नही होने पर एस आई द्वारा कागजात टी आई के पास होने की बात कही जा रही थी। जब लड़की के परिजन किसी बात पर भी सहमति के लिए तैयार नहीं हुए और लड़की की मां द्वारा थाने में ही चिल्ला चिल्ला कर आत्मदाह करने की बात कर रही थी। इस पर मामले को गंभीरता से लेते हुए एस आई भुवनेश शर्मा द्वारा स्वयं परिजनों को लेकर फरियादी पक्ष की ओर से महिला और उसके परिजनों को साथ में लेकर लड़की और लड़की को भगाने वाले को पकड़ने के लिए गये। लड़की पक्ष के लोगों का कहना था कि यदि लड़की द्वारा स्वेच्छा से गई है और उसके द्वारा कोर्ट मैरिज की गई है तो उसके कोर्ट मैरिज के कागजात दिखा दिए जाएं मुझे इस पर किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं होगी और यदि बिना कोर्ट मैरिज के लड़के पक्ष द्वारा लड़की को छोड़ दिया गया तो मेरी इज्जत और लड़की का क्या होगा इसी बात को लेकर थाने में लड़की की मां की एसआई भुवनेश शर्मा से गहमागहमी हो रही।

 इनका कहना है कि.....

मेरे द्वारा लड़की पक्ष से कोई पैसा नहीं लिया मेरे ऊपर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं।

 (भुवनेश शर्मा सब इंस्पेक्टर थाना हरपालपुर)