टैक्टर-ट्राली पलटने से दो मासूमो की हुई मौत।
//रूपेश जैन//
बकस्वाहा(छतरपुर)। विगत दिन सोमवार को नगर से लगभग दो किलोमीटर दूर ग्राम जामुनझिरी रोड पर गिट्टी से भरा टेक्टर ट्राली सहित पलट गया। जिसमे दो मासूमों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।उक्त संबंधित जानकारी के अनुसार सोमवार के दिन टैक्टर ट्राली मे गिट्टी भरकर जा रहा था।
तभी अचानक टैक्टर आनियंत्रित होकर पलट गया।
जिससे दो मासूम बच्चो ने मौके पर ही दम तोड दिया तो इसके अलावा स्थानीय लोगो की मदद से दो बच्चो सहित माँ को बच लिया गया।
संबंधित जानकारी लगते ही पुलिस विभाग अपने दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचा जिस में थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी,तहसीलदार झाम सिंह सहित अन्य लोग भी पहुंचे जहां पर जेसीबी की मदद से गिट्टी से भरे पल्टे ट्रेक्टर ट्राली में दबे परिवार के सदस्यों को निकाला गया जिसके तुरंत बाद ही सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बकस्वाहा पहुँचाया गया।
