Translate

बुधवार, 1 मई 2019

जमीनी समस्याओ के पटल पर लोगो ने गिनायी क्षेत्रीय समस्याये। ज्यादातर क्षेत्रीय विकास के स्तर पर उठाई आवाज।

जमीनी समस्याओ के पटल पर लोगो ने गिनायी क्षेत्रीय समस्याये।


ज्यादातर क्षेत्रीय विकास के स्तर पर उठाई आवाज।

//संवाददाता अखंड यादव की कलम से//


बल्देवगढ़(टीकमगढ)। इन दिनो देशभर में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी बनी हुई है। तो वही टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र में पांचवें चरण में छः मई को मतदान होना है।
टीकमगढ़ संसदीय सीट के बल्देवगढ़ मे जलसंकट व शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर कांग्रेस,भाजपा समाजवादी पार्टी प्रत्याशी और पदाधिकायो पर हावी होंगे क्योकि शिक्षा जलसंकट स्वास्थ्य सेवाओं का समाधान दोनों दल के नेता सालों से भाषण में ही मिटाने की बात करते आ रहे है। लेकिन इनका अभी तक बुनियाद से जुडी हुई समस्याओ का हल नहीं हो सका है।
जब बुधवार को बल्देवगढ़ नगर में बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज संवाददाता ने मतदाताओं से मुद्दा जाना तो अपनी समस्याओ को बताते हुये घरेलू महिलाओं ने विभिन्न मुद्दे बताए। तो वहो पुरुष मतदाताओं ने भी खुलकर अपनी बात रखी।
बल्देवगढ़ क्षेत्र मैं स्वास्थ्य सेवाओं में कमी है बल्देवगढ़ विकासखंड के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में न तो डॉक्टर हैं और न ही नर्सिंग स्टाफ है जिससे नगर के एवं ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

जब हमने स्थानीय समाजसेवियो से उनकी राय जानी तो समाजसेवी डीपी सिंह ने अपना मत स्पष्ट किया....

 स्थानीय सांसद द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने हेतु आज तक कोई भी प्रयास नजर नहीं आता है अतः हमारी अपेक्षा है कि केंद्र में कोई भी सरकार आये पर हमारे सांसद को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए जिससे नागरिकों की मूलभूत सुविधाएं सबके लिये स्वास्थ्य आसानी से उपलब्ध हो सके।

इसके बाद जब हमने जनता का और मत जाना तो गृहिणी मिथलेश यादव कहती है कि....

             गृहिणी होने के नाते मेरा अहम मुद्दा जल का है। जल सभी की जरूरत है। लाखों रुपए खर्च कर जलयोजना आई। फिर भी पानी की समस्या कम होने के बजाय बढ़ी है। पूरा नगर मे जलसंकट की स्थिति से पीडि़त है। वर्तमान में हम लोगों को पानी के लिए सुबह से लेकर शाम तक इधर-उधर घूमना पड़ता है।

तत्पश्चात जब समाजसेवी गुरू सत्य प्रकाश यादव ने भी अपनी बात को कुछ इस प्रकार से रखा कि......

लोकसभा चुनाव आते ही सभी पार्टियों के नेताओं की भागदौड़ तेज हो जाती है लेकिन बल्देवगढ़ मे पीने के लिए पानी की समस्या हमेशा ही बनी रहती है इसके लिए सुजारा बांध से ग्वाल सागर तालाब में नहर के लिए कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है और जन आशीर्वाद यात्रा मैं पूर्व मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन दिया गया था कई बार ज्ञापन दे चुके हैं वह आंदोलन भी कर चुके हैं फिर भी चुनाव के समय में नेता हां तो कह देते हैं।

अतः इसके फलस्वरूप जब हमने स्थानीय क्षेत्र का हाल जाना तो राजनगर निवासी कृपाराम यादव कहते है कि.....

टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में किसी भी पार्टी का प्रत्याशी चुनाव में विजय प्राप्त करे। लेकिन उसके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया जाना चाहिए। किसी भी क्षेत्र की नींव वहां पर मौजूद शिक्षा व्यवस्था पर ही निर्भर करती है। ग्रामीण अंचलों में आज भी शिक्षक मनमर्जी से पहुंचते हैं बच्चों को सही शिक्षा नहीं मिलने के कारण बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है लोक सभा चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशी को स्थानीय स्तर पर शिक्षा का स्तर सुधारना होगा शहर के लिए प्रयास करना होगा।

इन सभी के अतिरिक्त जब हमने क्षेत्र के अन्नदाता की समस्याओ को जाना तो किसान मुकेश लोधी ने अपनी दुखत पीडा मे इन मुद्दो को बताते हुये कहा कि.....

पानी नहीं होने के कारण खेती नहीं कर पाते किसान कई सालों से सूखा पड़ने से बल्देवगढ़ विकासखंड के किसानों को सूखे की मार झेलनी पड़ रही है बल्देवगढ़ विकासखंड के कई गांव ऐसे हैं जहां पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं कराई गई किसानी करने में भी परेशानी होती है तेल और खाद के दाम कम होना चाहिए क्योकि किसान को खेती करने के लिए डीजल और खाद की जरूरत पड़ती है जो पहले से कहीं ज्यादा महंगाई छू गया केंद्र में किसी की भी सरकार बने लेकिन किसानों के हित में कार्य करना चाहिए।